{"_id":"6757509769dcf0914f0f74ec","slug":"murder-case-registered-against-husband-son-brother-in-law-and-nephew-lucknow-news-c-13-1-lko1028-987476-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पति, बेटे, देवर व भतीजे पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पति, बेटे, देवर व भतीजे पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Tue, 10 Dec 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
पति, बेटे, देवर व भतीजे पर हत्या का मुकदमा दर्ज
नगराम। प्रेमा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके पति व छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के मंझले बेटे ने पिता, छोटे भाई, चाचा और चचेरे भाई के खिलाफ थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि नगराम के करसंडा गांव निवासी संतराम रावत का विवाह गोसाईंगंज के सिटकिहा गांव की रहने वाली प्रेमा देवी से हुआ था। उनके मंझले बेटे दिलीप ने बताया कि नाना-नानी की मौत के बाद वहां की जमीन मां प्रेमा देवी के नाम आ गई थी। मां ने जमीन बेच दी थी। इससे मिले कुछ रुपये उन्होंने संतराम को दे दिए थे और बाकी रुपये अपने खाते में जमा करा दिए थे। प्रेमा देवी ने एक जमीन करसंडा गांव में अपने नाम खरीदी थी।
संतराम व उसका छोटा बेटा आकाश शराब के लती हैं। दोनों अक्सर शराब के लिए पैसों की मांग कर प्रेमा देवी से झगड़ा करते थे। इसके अलावा चाचा बुद्धू लाल व उसके बेटे लवकुश से भी कुछ दिनों पहले महिला का झगड़ा हुआ था। इन्हीं विवादों के चलते दिलीप ने मां की हत्या का केस पिता संतरात, भाई आकाश, चाचा बुद्धू लाल और चचेरे भाई लवकुश के खिलाफ दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए संतराम और आकाश को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सूत्रों ने बताया कि जांच में पता चला है कि शुक्रवार रात जब प्रेमा देवी खेत की रखवाली करने गईं तो उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव घसीटते हुए गांव के बाहर नाले में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह उनका शव नाले से बरामद किया गया था।