फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder case of his wife on crime branch inspector

क्राइम ब्रांच के दरोगा पर पत्नी की हत्या का केस दर्ज

Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
murder case of his wife on crime branch inspector
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी दरोगा आलोक यादव की पत्नी निशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका केभाई ने दरोगा सहित चार के खिलाफ हत्या व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में आलोक ने दस लाख रुपये मांगे थे। रकम न मिलने पर हत्या कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के मुताबिक, कानपुर देहात निवासी दिग्विजय सिंह यादव की बहन निशा यादव की शादी 8 फरवरी 2014 को दरोगा आलोक यादव से हुई थी। दरोगा आलोक वर्तमान में लखनऊ के पश्चिमी जोन के क्राइम ब्रांच में तैनात है। वह परिवार के साथ एलडीए कालोनी सेक्टर डी में रहता है। 30 सितंबर की रात दरोगा की पत्नी निशा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। दरोगा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाई थी। वहीं निशा केभाई दिग्विजय ने बताया कि शादी के एक साल बाद से ही बहनोई आलोक यादव, उसकेचाचा सर्वेश कुमार, रविंद्र, देवेंद्र दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

निशा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस मांग के पूरा न होने के चलते निशा की हत्या कर दी गई। दिग्विजय की तहरीर पर अब पुलिस ने दरोगा आलोक यादव और उनके तीन चाचाओं के खिलाफ हत्या और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपित मुकदमा न लिखवाने के लिए उसको धमका रहे थे। वहीं प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर के मुताबिक, निशा की पीएम रिपोर्ट में फांसी लगाने की पुष्टि हुई थी। अब हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed