फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder case filed against sister-in-law and two nephews in the death of utensils shopkeeper

Lucknow News: बर्तन दुकानदार की मौत मामले में भाभी व दो भतीजों पर हत्या का केस

Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against sister-in-law and two nephews in the death of utensils shopkeeper
बर्तन दुकानदार की मौत मामले में भाभी व दो भतीजों पर हत्या का केस
लखनऊ। उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी क्रॉकरी (बर्तन) विक्रेता रुक्सार अहमद (45) की मौत के मामले में उनकी पत्नी अजमतुन ने शुक्रवार को आशियाना थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।आरोप है कि 65 हजार रुपये के लेनदेन में रक्सार की भाभी आशियाना निवासी फरजाना व उसके बेटों महताब व शादाब ने उनके पति को पीटा और गला दबाकर मार डाला। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष उन्नाव के पुरवा इलाके का रहने वाला है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अजमतुन के मुताबिक, नौ अप्रैल को रुक्सार ने रकम वापस मांगी तो फरजाना ने आशियाना के औरंगाबाद बुलाया। रुक्सर सुबह सात बजे घर से निकले थे। रात साढ़े दस बजे फरजाना व उनके परिजनों ने कॉल कर बताया कि रुक्सार की गिरने से मौत हो गई है। वे लोग शव लेकर गांव आ रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर रुक्सार के परिजन भी गांव से आशियाना के लिए निकले। बंथरा के पास फरजाना व उसके परिजन रुक्सार के शव के साथ दिखे। पर आरोपियों ने शव वाहन नहीं रोका और सीधे मनिकापुर गांव पहुंच गए। वहां शव रखकर भाग निकले। सूचना पर बिहार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया और शरीर पर चोट के छह निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed