फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder case against three youths

Lucknow News: तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस

Mon, 01 Apr 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Murder case against three youths
रायबरेली/डलमऊ। युवती की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या का केस दर्ज कर लिया। परिवारीजन और ग्रामीण युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। युवती की जल्द ही शादी होने वाली थी। घटना की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है। प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति बाहर भट्ठे पर मजदूरी करता है। गांव में उसकी 22 वर्षीय बेटी अपनी दादी व छोटे भाई के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार की शाम छोटा भाई बड़़ी बहन के घर पर चला गया था। युवती की दादी खाना खाने के बाद घर के बाहर सो गई थी। शुक्रवार सुबह घर के अंदर युवती का निर्वस्त्र शव मिला था।
विज्ञापन

युवती के चेहरे के पास जले के निशान थे। कमरे में खून बिखरा पड़ा था। जाहिर है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई। भाई ने दुष्कर्म के बाद बहन की हत्या का आरोप लगाया था। मृतक युवती की क्षेत्र के एक गांव से शादी तय हो गई थी। शादी की तारीख तय होने के लिए लड़के पक्ष से बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि युवती का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी तय होने की बात आरोपी को नांगवार गुजरी हो और उसने हत्या कर दी हो। लोग कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। युवती की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।
उधर, सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि युवती की दादी की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले अभिषेक उर्फ बौना, राजा और अंकित उर्फ कल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।
मोबाइल मिला पर गायब था सिम
युवती की हत्या में शामिल आरोपी बड़े शातिर किस्म के थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से युवती का मोबाइल तो बरामद हो गया, लेकिन उसके अंदर सिम नहीं था। कहा जा रहा है कि जल्द ही युवती ने नया सिम खरीदा था। इसी सिम के नंबर से वह होने वाले अपने पति से बात करती थी। जिस लड़के से उसकी शादी तय हुई थी, वह मुंंबई में रहता है। जल्द घर आनेे वाला था। माना जा रहा है कि युवती की हत्या के बाद आरोपियों ने युवती का सिम गायब कर दिया, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके।

युवती की मौत के मामले में तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज करा दिया गया है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। घटना से संबंधित अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- अभिषेक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed