{"_id":"69542c9493d68b147103ad03","slug":"murder-by-hitting-the-head-with-a-brick-lucknow-news-c-13-lko1070-1537805-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ईंट से सिर पर वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ईंट से सिर पर वार कर हत्या
विज्ञापन
लालाराम वर्मा की हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
लखनऊ। विकासनगर मोड़ के किनारे रहने वाले लाई-चना बेचने वाले लालाराम वर्मा (50) की सोमवार रात सोते वक्त सिर पर ईंट से पर वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उनका शव सड़क किनारे एक ठेले के पास पड़ा मिला। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक लालराम पर हमला करते नजर आए हैं। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान में लगी है।
मूल रूप से सीतापुर के लहरपुर चंदेशुआ गांव निवासी लालराम ठेले पर लाई-चना बेचते थे। वह रात में विकासनगर मोड़ के पास अंडा रोल विक्रेता गनपत के ठेले के पास सोते थे। मंगलवार सुबह लोगों ने उनका खून से लथपथ शव देखा। सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। सूचना पर एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह और एसओ विकासनगर आलोक सिंह मौके पर पहुंचे।
आसपास के लोगों ने पुलिस को लालराम के परिवार और घर की जानकारी दी। पुलिस ने उनके परिजनों को खबर दी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। लालराम के परिवार में पत्नी भाना और चार वर्ष की बेटी क्रांशी है।
विज्ञापन
रात 3.20 बजे हुआ हमला
पुलिस को छानबीन में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। रात 3.20 बजे दो युवक सो रहे लालराम के पास चुपके से पहुंचे और उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात बाद दोनों भाग गए। फुटेज में आरोपियों के चेहरे नजर आए हैं।
हत्या की वजह का नहीं चला पता
गनपत के भाई अमर सिंह व आसपास के लोगों का कहना है कि लालराम शांत व सरल स्वभाव के थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही लोगों ने उन्हें कभी किसी से झगड़ते देखा। स्थानीय लोगों से पुलिस को जानकारी मिली कि पहले लालाराम रहीमनगर में रहते थे। दो माह से विकासनगर मोड़ के पास रह रहे थे। हत्या की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस रंजिश, लेनदेन व आशनाई जैसे विवाद को लेकर जांच कर रही है। लालराम के मोबाइल फोन की डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस इसका भी पता लगा रही है कि लालराम रहीमनगर से विकासनगर मोड़ आकर क्यों रहने लगे थे?
15 दिन पहले गांव गए थे लालाराम
राम मनोहर ने बताया कि भाई लालाराम 15 दिन पहले गांव गए थे। परिवार का हालचाल लेकर लखनऊ लौट आए थे। उन्होंने घरवालों को रुपये नहीं भेजे थे। उनकी रोजाना की कमाई की रकम गायब हैं।