यूपी में बदमाशों का कहर: एक और हत्या, लूटे लाखों के जेवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के जानककीपुरम में पड़ी डकैती के 24 घंटे बाद नरौना गांव में बदमाशों ने फिर कहर बरपाया। काकोरी के नरौना गांव में शुक्रवार देर रात बदमाश बुजुर्ग की हत्या कर लाखों की नकदी लूट ले गए।
नरौना गांव की नवनिर्मित कॉलोनी द्वारिकापुरी में हबीब, पत्नी मोमिना और बेटी रूबी के साथ रहते हैं। हबीब प्लाईवुड फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी करते हैं। हबीब के परिवार के साथ उनके ससुर दन्ना (70) भी रहते थे।
जानकारी के मुताबिक घर नया बना होने की वजह से घर में दरवाजे नहीं हैं। शुक्रवार को हबीब ड्यूटी पर थे और बाकी परिजन घर पर थे। परिजनों ने बताया कि देर रात हाथों में डंडे लेकर कुछ बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने मोमिना और रूबी से पैसे और जेवर के बारे में पूछताछ की।
बुजुर्ग दन्ना छत पर सो रहे थे। बदमाश छत पर पहुंचे और उन्होंने दन्ना की हत्या कर दी और गहने और नकदी लेकर भाग गए।
जानकीपुरम में लूटी थी तीन लाख की संपत्ति
बता दें कि लखनऊ के जानकीपुरम इलाके की योगीजीपुरम कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात डकैतों ने तीन घरों पर धावा बोल दिया।रात करीब एक बजे 20-22 बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर करीब तीन लाख की संपत्ति लूट ली थी।
पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने अपने पालतू कुत्ते को लेकर डकैतों से मुकाबला करने की कोशिश की थी। बदमाशों ने उन पर हमला किया लेकिन घायल होने के बावजूद डकैतों को खदेड़ने में वे कामयाब रहे।
घटनास्थल जानकीपुरम थाने से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन थाने की पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद वहां पहुंची। पुलिस का कहना है कि ये वारदात कच्छा बनियान गिरोह ने अंजाम दी है।