{"_id":"68cb21be5c8f4e258402fde1","slug":"murder-accused-father-who-escaped-from-police-custody-arrested-lucknow-news-c-13-knp1050-1388353-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस की अभिरक्षा से भागा हत्यारोपी पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस की अभिरक्षा से भागा हत्यारोपी पिता गिरफ्तार
Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
शिव कुमार।
लखनऊ। पुलिस अभिरक्षा से 24 मई को बलरामपुर अस्पताल से भागे महानगर रहीमनगर निवासी शिव कुमार को एसटीएफ ने मंगलवार रात होटल क्लार्क अवध के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी बेटे की हत्या के मामले में जेल में बंद था।
एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च को शिव कुमार ने शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। घायल बेटे की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में महानगर पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह गोसाईंगंज जिला जेल में निरुद्ध था। 19 मई को सांस में तकलीफ के चलते शिवकुमार को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर वहां से बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 24 मई को उसकी अभिरक्षा के लिए दुबग्गा थाने में तैनात सिपाही रविंद्र कुमार और इटौंजा थाने में तैनात सिपाही रविकांत की ड्यूटी लगी थी। दोपहर करीब एक बजे डॉक्टरों ने उनको डिस्चार्ज कर दिया।
अभिरक्षा में तैनात दोनों सिपाही उसका डिस्चार्ज पेपर बनाने लगे और शिव कुमार मौका देख कर पुलिस वालों की अभिरक्षा से भाग निकला था। इस मामले में वजीरगंज थाने में भागे हुए बंदी शिवकुमार, अभिरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों रविंद्र कुमार और रविकांत के खिलाफ वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने शिव कुमार की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से मदद मांगी थी।