फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Munshipuliya chauraha of Lucknow will be renamed.

रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर होगा मुंशीपुलिया चौराहा, नगर निगम कार्यकारिणी ने पास किया प्रस्ताव

Sun, 12 Jan 2020 01:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Munshipuliya chauraha of Lucknow will be renamed.
- फोटो : अमर उजाला

इंदिरा नगर के मुंशीपुलिया चौराहे का नाम बदला जाएगा। चौराहे का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा जाएगा। उसका प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी पास कर चुकी है। नामकरण के साथ ही वहां पर उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी। चौराहे पर प्रतिमा लगाने पर रोक है, इसलिए इस बारे में शासन से अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन


मुंशीपुलिया चौराहे का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किए जाने को लेकर 26 अगस्त 2019 को नगर निगम कार्यकारिणी में प्रस्ताव लाया गया था। प्रस्ताव पास भी हो गया था, मगर उसके बाद वह ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। अब चौराहे का नया नामकरण किया जाने की तैयारी शुरू हुई है।
विज्ञापन


इंदिरा नगर वार्ड के पार्षद वीरू ने बताया कि अभी राजाजीपुरम में रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय है और प्रेस क्लब के सामने से सआदत अली के मकबरा के सामने से जाने वाली रोड रानी लक्ष्मी बाई के नाम से जानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपाल सिंह बोले, हम उठाएंगे प्रतिमा का खर्च

भाजपा नेता व रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के संस्थापक जयपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद ने उनसे प्रतिमा बनवाने का अनुरोध किया है। रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा बनवाने के लिए वह तैयार हैं। उस पर जो खर्च आएगा वह भी वह देंगे लेकिन उसे लगाने और उसके रखरखाव का काम नगर निगम ही करेगा।

उन्होंने कहा कि जब उनको नगर निगम की ओर से प्रतिमा बनवाने का पत्र मिलेगा तो हम उसको बनवा देंगे। इसके लिए जरूरत हुई तो नगर आयुक्त से बात भी कर लेंगे।

नगर निगम प्रभारी संसदीय विभाग अशोक सिंह का कहना है मुंशीपुलिया चौराहे का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी पास कर चुकी है। प्रतिमा लगाने पर शासन से अभी रोक है। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा लगाने के संबंध में आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed