{"_id":"57b6ec83eaf76fa166f4d25d85982edf","slug":"municipal-corporation-to-increase-water-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सात गुना तक महंगा हो जाएगा पानी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े सात गुना तक महंगा हो जाएगा पानी!
लखनऊ/प्रवेंद्र
Updated Thu, 15 Aug 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलकर में बढ़ोतरी और वाटर मीटर लगाने का प्रस्ताव एक बार फिर नगर निगम सदन में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले सदन मे यह प्रस्ताव पास नहीं किया गया था। रविवार 18 अगस्त को होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव जलकल विभाग की ओर से पेश किया जाएगा।
जल संस्थान ने जो प्रस्तावित टैरिफ बनाया है, उसके मुताबिक प्रतिदिन 3000 लीटर तक पानी का इस्तेमाल करने पर प्रत्येक एक हजार लीटर के लिए जलमूल्य करीब 6 रुपए रुपए होगा।
यही मूल्य 3000 से 5000 लीटर पानी के इस्तेमाल पर मूल्य 8 रुपये प्रति हजार लीटर तक पहुंच जाएगा। इसी तरह से उपयोग के बढ़ते हुए क्रम में पानी का मूल्य प्रति एक हजार लीटर के लिए 15 रुपये प्रति हजार लीटर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
अभी तक घरेलू वाॅटर सप्लाई में जलमूल्य नहीं लिया जाता है, सामान्यत: 2 रुपये के हिसाब से प्रति हजार लीटर पर फिक्स टैक्स की वसूली होती है। ऐसे में पानी की फिजूलखर्ची करने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है मगर अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
यानी प्रत्येक वर्ग के लिए जलमूल्य आने वाले समय में तीन गुना से लेकर साढ़े सात गुना तक बढ़ जाएगा जबकि अनावासीय क्षेत्र के लिए भी प्रस्तावित मूल्य वर्तमान का तीन गुना होगा।
शून्य से तीन लीटर पर छह, तीन से पांच लीटर पर 8, 21 से 30 लीटर पर 10 रुपये और 30 लीटर से अधिक पर 15 रुपये के हिसाब से शुल्क देय होगा।
रेस्टोरेंट और मॉल को भी देना होगा बढ़ा हुआ मूल्य
यही नहीं विभिन्न वर्गों को अलग-अलग जल मूल्य देना होगा। अनावासीय क्षेत्र के लिए भी प्रस्तावित जलमूल्य वर्तमान का तीन गुना होगा।
इसी तरह होटल, लॉज, डेयरी, लांड्री, पेट्रोल पंप, सर्विस स्टेशन, गैरेज,, कारखाने, नर्सिंग होम, कोल्ड स्टोरेज, आइस फैक्ट्री, बॉटलिंग प्लांट, केमिकल फैक्टरी, बाग बगीचे, नर्सरी, अस्थाई घरेलू कनेक्शन, सर्कस, नाटक, टूर्नामेंट, मेला और प्रदर्शनी के लिए पहले जहां 10 रुपये प्रति 1000 लीटर की दर से जलमूल्य लिया जाता था, वहीं अब 30 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से जलमूल्य वसूला जाएगा।
रेस्टोरेंट, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल के लिए पहले छह रुपये प्रति हजार लीटर की दर से वसूली होती थी जो अब 18 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से होगी।
इसी तरह सरकारी अर्द्धसरकारी संस्थान, रेलवे, परिवहन एयरोड्रोम, मॉण्टेसरी स्कूल, पब्लिक स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान के लिए पहले तीन रुपये प्रति एक हजार लीटर जलमूल्य लिया जाता था मगर अब वह 12 रुपये प्रति एक हजार लीटर की दर से लिया जाएगा।