फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation to increase fees of panel advocates, reduce their numbers too

Lucknow News: नगर निगम पैनल अधिवक्ताओं की फीस बढ़ाएगा, संख्या भी करेगा कम

Mon, 06 Apr 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation to increase fees of panel advocates, reduce their numbers too
नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम करीब 16 साल बाद पैनल में शामिल अधिवक्ताओं की फीस दोगुनी बढ़ाने वाला है। इनकी संख्या भी कम करेगा। 15 अप्रैल को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के पैनल में शामिल अधिवक्ताओं की संख्या हाईकोर्ट से लेकर सिविल कोर्ट और जनसूचना तक करीब 280 है, मगर इनमें काम मुश्किल से 50 को ही मिल पाता है। सबसे अधिक 211 पैनल अधिवक्ता हाईकोर्ट में हैं, मगर यहां काम दो चार को ही मिलता है। उसमें भी जो बड़े मुकदमे होते हैं, उनकी पैरवी के लिए नगर निगम अलग से बड़े वकीलों को रखता है जिनको लाखों रुपये की फीस देनी पड़ती है। नगर निगम अभी हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं को एक केस के 5200 रुपये और निचली अदालत में केस पर 3500 रुपये फीस देता है। यह पूरी फीस भी तभी मिल पाती है, जब केस का निर्णय हो जाता है। शनिवार को महापौर और नगर आयुक्त ने विधि विभाग की समीक्षा की तो यह मामला आया कि पैनल में अधिवक्ताओं की तादाद ज्यादा है। ऐसे में जो काम के हैं, उन्हें ही रखा जाए और फीस बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed