फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation: Interest will be charged on delay in depositing rent

नगर निगम : किराया जमा करने में देरी पर लगेगा ब्याज

Sat, 24 May 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation: Interest will be charged on delay in depositing rent

विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जों को वैध करने के लिए किरायेदारी ट्रांसफर की जाएगी। इसे लेकर बनी समिति ने रिपार्ट तैयार कर ली है। नगर निगम सदन में इसे रखकर लागू किया जाएगा।

समिति ने यह सुझाव भी दिया है कि जो किरायेदार किराया जमा करने में चार महीने से अधिक की देरी करेंगे उन पर 12 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा। समिति के सदस्य व भाजपा पार्षद प्रमोद राजन ने बताया कि निगम की शहर में 2000 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां हैं। इनमें से 70 प्रतिशत में कब्जे और सिकमी किरायेदार हैं, जिसे लेकर विवाद भी है।
विज्ञापन




नगर निगम संपत्तियां खाली भी नहीं करा पा रहा, जिससे आमदनी पर असर पड़ रहा है। इसे लेकर समिति ने किरायेदारी नामांतरण को सहमति दी है। इसे लेकर पूर्व में सदन में प्रस्ताव भी आया था। इसमें स्थिति के अनुसार अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। किराये के जर्जर मकानों, दुकानों की मरम्मत का सुझाव दिया गया है। समिति महापौर को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed