Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation House today, approval will be given to implement new campaign rules

Lucknow News: नगर निगम सदन आज, नई प्रचार नियमावली लागू करने को मिलेगी मंजूरी

Wed, 15 Apr 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House today, approval will be given to implement new campaign rules
नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम सदन की बुधवार को होने वाली बैठक में नई प्रचार नियमावली को मंजूरी और शूटिंग रेंज के पास की खाली जमीन पर आवासीय योजना लाने के लिए एलडीए को हैंडओवर किए जाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों का मंजूरी दी जाएगी। वहीं, सफाई, कूड़ा उठान, पेयजल और सीवर समस्या को लेकर सदन में हंगामा होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंगों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश नगर निगम, आकाश चिह्न और विज्ञापनों का विनियमन नियमावली 2026 बनाई है। इसका गजट नोटिफिकेशन फरवरी में हो चुका है। इसे अब में लागू करना है। इसे अंगीकार करने के प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा। यहां से पास होने के बाद नियमावली लागू हो जाएगी। इसके बाद सिर्फ वही लोग होर्डिंग लगवा सकेंगे, जिसके पास नगर निगम से जारी प्रचार लाइसेंस होगा। उन होर्डिंगों को भी नगर निगम बिना किसी नोटिस के हटवा सकेगा, जो आपत्तिजनक, भड़काऊ या जानलेवा होंगे।
विज्ञापन

पहली बार सुबह नौ बजे से होगा सदन
नगर निगम सदन की बैठक सुबह नौ बजे से बुलाई गई है। इससे पहले बैठक सुबह 11 बजे से ही होती रही है। कई पार्षदों ने बताया कि इतनी सुबह बैठक कभी नहीं बुलाई गई। कहा जा रहा है कि महापौर को कहीं बाहर जाना है और दोपहर में विशेष कार्यक्रम भी शहर में हैं। इस कारण बैठक दोपहर एक बजे से पहले समाप्त करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रस्ताव भी आएंगे

आवारा कुत्तों के लिए दो शेल्टर होम बनाना
शूटिंग रेंज के पास खाली 41.60 एकड़ जमीन आवासीय योजना के लिए एलडीए को हैंडओवर करना

सीएसआर फंड से बनने वाले वृद्धाश्रम और महिला छात्रावास के लिए जमीन उपलब्ध कराना

श्रमिकों की सहूलियत के लिए लेबर अड्डों का निर्माण
यातायात विभाग को जोनवार गाड़ियों को खड़ी कराने के लिए शहरी सीमा में आठ स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराना।
शहीद पथ के किनारे अहिमामऊ में कल्याण मंडप बनाना

नगर निगम के पैनल में शामिल अधिवक्ताओं की फीस बढ़ाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed