Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mumtaz enters the women's hockey team after recovering from an injury

Lucknow News: चोट से उबरने के बाद मुमताज की महिला हॉकी टीम में एंट्री

Sun, 15 Nov 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mumtaz enters the women's hockey team after recovering from an injury
मुमताज खान
लखनऊ। देश की महिला हॉकी टीम में लंबे समय के बाद यूपी की एंट्री हो गई है। भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयनित भारतीय टीम में लखनऊ की तेजतर्रार फॉरवर्ड मुमताज खान को जगह मिली है।
विज्ञापन

इससे पहले वंदना कटारिया ने लंबे समय तक भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए खेला, लेकिन उनके रिटायरमेंट के बाद हॉकी टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व खत्म हो गया था। मुमताज करीब एक साल से घुटने की चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर थी। ऐसे में चोट से रिकवरी करने के बाद उन्होंने दोबारा टीम में जगह बनाई है।
विज्ञापन

लखनऊ में एक साधारण और सीमित संसाधनों वाले परिवार में पली-बढ़ीं मुमताज ने सब्जी बेचने वाले पिता के कड़े संघर्ष के बीच हॉकी में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने केडी सिंह बाबू सोसाइटी में ट्रेनिंग करने के बाद लखनऊ हॉस्टल में कोच नीलम सिद्दीकी से हॉकी का ककहरा सीखा। जूनियर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने और कई गोल दागने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ओर से एफआईएच वीमेन राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुमताज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बड़ी सफलताएं उनके खाते में जुड़ती रहीं। लंबे समय तक जूनियर हॉकी टीम की अहम सदस्य रही स्टार फॉरवर्ड ने फरवरी 2024 में भुवनेश्वर में आयोजित एफआईएच प्रो-लीग के दौरान सीनियर भारतीय हॉकी टीम के लिए अपना डेब्यू किया था, लेकिन चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

Iमुमताज बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उनकी सीनियर टीम में वापसी प्रदेश की युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देने वाली है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आयोजन में मुमताज के पास अपनी क्षमता को साबित करने का मौका होगा। यहां बेहतर प्रदर्शन भारतीय सीनियर हॉकी टीम में उनकी जगह पक्की करेगा। - आरपी सिंह
(अध्यक्ष, यूपी हॉकी)I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed