{"_id":"5fe498f4cc3b95530c24b249","slug":"mumbai-and-barauni-trains-from-january-1-alambagh-to-patna-bus-service-from-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुम्बई और बरौनी की ट्रेन एक जनवरी से, आलमबाग से पटना बस सेवा शुक्रवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुम्बई और बरौनी की ट्रेन एक जनवरी से, आलमबाग से पटना बस सेवा शुक्रवार से
Thu, 24 Dec 2020 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की डिमांड पर गोरखपुर से मुम्बई वाया ऐशबाग और ग्वालियर से बरौनी वाया लखनऊ जंक्शन ट्रेन पहली जनवरी से चलाई जाएगी। गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से एक जनवरी से दस अप्रैल तक चलेगी। ट्रेन एलटीटी से रात 11:59 बजे चलकर अगली रात 1:52 बजे ऐशबाग व रात 2:14 बजे बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस गोरखपुर से तीन जनवरी से पशाम 5:45 बजे चलकर बादशाहनगर रात 10.43 बजे व ऐशबाग 11:35 बजे पहुंचेगी। दूसरी तरफ ग्वालियर से बरौनी के बीच ट्रेन पहली से 31 जनवरी के बीच चलेगी। ट्रेन ग्वालियर से 12 बजे चलकर लखनऊ होते हुए बरौनी जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04186 दो जनवरी से बरौनी से शाम 6:45 बजे चलकर लखनऊ होते हुए ग्वालियर पहुंचेगी।
आलमबाग से पटना बस सेवा शुक्रवार से
उतर प्रदेश से बिहार के बीच बस समझौते के अंतर्गत कौशांबी से पटना वाया लखनऊ बस सेवा शुक्रवार से शुरू की जा रही है। बस कौशांबी से शाम पांच बजे चलकर नोएडा, कुबेरपुर के रास्ते होते हुए रात 2 बजे आलमबाग बस अड्डे पहुंचेगी। यहां से निकलकर बस अयोध्या, गोरखपुर, गोपालगंज होते हुए पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से सुबह 8 बजे चलकर रात 10 बजे आलमबाग बस अड्डे आएगी।