फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam to be elected SP chief.

मुलायम नौंवी बार चुने जाएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 08 Oct 2014 01:44 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mulayam to be elected SP chief.

अगले तीन दिनों तक चलने वाले सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन पर राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें हैं। मुलायम के मंच से कुछ चौंकाने वाली घोषणाएं हो सकती हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए राजधानी समाजवादी रंग से खिल उठी है। चारों तरफ सपा का ही रंग बिखरा दिख रहा है। सड़कें, चौराहे व दीवारें झंडा, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से पट गई हैं।

विज्ञापन


अधिवेशन का प्रारंभ सुबह 10 बजे गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा। सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अधिवेशन स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वह और प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अधिवेशन स्थल के पास ही लगी जनेश्वर मिश्र की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव होगा। प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार, अधिवेशन के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर प्रतिनिधि भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। इससे पहले 1992, 1994 और 1996 में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में हो चुके हैं। तीन दिन तक चलने वाले अधिवेशन के प्रारंभ में बुधवार को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुलायम सिंह यादव के निर्वाचन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। वह नौवीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुलायम सिंह अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे।

दस हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल

Mulayam to be elected SP chief.

अधिवेशन में विभिन्न प्रांतों से लगभग 10 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे। राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मंगलवार को अधिवेशन स्थल जनेश्वर मिश्र पार्क जाकर तैयारियों का निरीक्षण किया।

यह है कार्यक्रम: पहले दिन बुधवार को उद्घाटन सत्र के बाद अपराह्न 3 बजे से प्रस्ताव सत्र होंगे। ये सत्र बृहस्पतिवार 9 अक्तूबर को शाम 5 बजे तक चलेंगे। इस दौरान राजनीतिक व आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।

अंतिम दिन 10 अक्तूबर को खुला अधिवेशन होगा जिसमें लगभग एक लाख लोगों के आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि खुले अधिवेशन को पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव संबोधित करेंगे।

अपराह्न 12.30 बजे मुलायम सिंह के भाषण के साथ ही अधिवेशन के समापन की घोषणा हो जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने बताया कि प्रस्ताव में देश दुनिया में चल रहे तमाम मुद्दों को शामिल किया गया है।

यह हैं विषय

Mulayam to be elected SP chief.

जानकारी के मुताबिक प्रस्तावों में चीनी सैनिकों की तरफ से बार-बार भारतीय सीमा में घुसपैठ, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र में गोलीबारी, देश में बढ़ती आतंकी और नक्सली घटनाओं के साथ भाजपा सरकार की विदेश नीति व किसानों की सब्सिडी में कटौती को मु्द्दा बनाकर केंद्र सरकार को निशाना बनाया गया है।

प्रस्ताव में केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही विकास परियोजनाओं को केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद को रोकने का भी आरोप लगाया गया है।

सम्मेलन के दूसरे दिन राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल संगठन की रिपोर्ट पेश करेंगे। सम्मेलन में पेश होने वाले राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए बुधवार सुबह अधिवेशन से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी।

अधिवेशन में आज
-सुबह 10 बजे सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा ध्वजारोहण
-ध्वजारोहण के बाद जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा का अनावरण
-राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव
-राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुलायम द्वारा अधिवेशन का उद्घाटन
-दोपहर बाद 3 बजे से प्रस्ताव सत्र
-शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed