{"_id":"633aa02e7038ea5521498680","slug":"mulayam-singh-yadav-s-condition-stable","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Update: मुलायम सिंह यादव आईसीयू में पर हालत स्थिर, रात को की गई डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Update: मुलायम सिंह यादव आईसीयू में पर हालत स्थिर, रात को की गई डायलिसिस
Mon, 03 Oct 2022 03:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:22 PM IST
सार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आईसीयू में हैं। उनकी हालत स्थिर है। रविवार को डॉक्टरों की टीम ने उनकी डायलिसिस की।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां वह आईसीयू में हैं पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
रविवार की रात डॉक्टरों की टीम ने उनकी डायलिसिस की। उनके स्थास्थ्य की निगरानी के लिए 5 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित उनका पूरा परिवार दिल्ली में ही मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम का हालचाल जाना। इस बीच मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही तबीयत
मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। वह माह में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन, अगस्त माह से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां रूटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रही।
उनकी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो गई थीं। इस वजह से वह ज्यादातर वक्त दिल्ली में रहे।