फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav not happy on campaigning by Mayawati in Mainpuri.

मायावती से मैनपुरी में प्रचार करवाने के प्लान से मुलायम नाराज, 19 अप्रैल को होनी है रैली

Sat, 16 Mar 2019 10:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Mar 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav not happy on campaigning by Mayawati in Mainpuri.
मुलायम सिंह यादव व मायावती। - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा मैनपुरी में प्रचार करवाए जाने के प्लान से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव नाराज हैं। 19 अप्रैल को मायावती का मैनपुरी में रैली का कार्यक्रम है। वहां से मुलायम सिंह यादव प्रत्याशी हैं। कहा जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो दो दशक बाद दोनों नेता एक मंच पर होंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गठबंधन प्रत्याशियों की जीत के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह उत्तर प्रदेश में 11 साझा रैलियां करेंगे। रैलियों की शुरुआत 7 अप्रैल को देवबंद से होगी और अंतिम साझा रैली 16 मई को वाराणसी में करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


इन रैलियों में आसपास के लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों और नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके अलावा ये नेता अलग-अलग सपा, बसपा और रालोद के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। रैलियों में तीनों ही दलों की प्रचार सामग्री तथा झंडे में इन दलों के नेताओं के चित्र तथा चुनाव चिह्नों का संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मायावती के साथ मंच साझा करेंगे मुलायम सिंह यादव?

Mulayam Singh Yadav not happy on campaigning by Mayawati in Mainpuri.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

खास बात यह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती 19 अप्रैल को अपने सबसे बड़े सियासी दुश्मन मलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगने मैनपुरी जाएंगी।

वैसे तो नेताजी मायावती की मैनपुरी में सभा कराए जाने पर नाराज बताए जा रहे हैं, पर यह देखना दिलचस्प होगा कि जब अखिलेश के साथ मायावती की मैनपुरी में साझा रैली तय हो चुकी है तो मुलायम के लिए माया किस तरह वोट मांगती हैं। मुलायम बतौर प्रत्याशी मायावती के साथ मंच साझा करते हैं या नहीं।

इस बीच, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को यहां कहा कि साझा रैलियों के लिए सपा, बसपा, रालोद के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक, सांसद एकजुट होकर प्रचार में जुट गए हैं। सभी का एक ही लक्ष्य है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को इस बार दिल्ली न पहुंचने दिया जाए।

योगी के गढ़ में 13 मई को दहाड़ेंगे माया व अखिलेश

Mulayam Singh Yadav not happy on campaigning by Mayawati in Mainpuri.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में गठबंधन के नेता मायावती, अखिलेश और चौधरी अजित सिंह 13 मई को दहाड़ेंगे। इसमें गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अंतिम साझा रैली 16 मई को वाराणसी में होगी। इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

ये है रैलियों का पूरा कार्यक्रम

Mulayam Singh Yadav not happy on campaigning by Mayawati in Mainpuri.
मायावती व अखिलेश यादव।

तारीख-- रैली स्थल
7 अप्रैल-- देवबंद
13 अप्रैल-- बदायूं
16 अप्रैल-- आगरा
19 अप्रैल-- मैनपुरी

20 अप्रैल-- रामपुर, फिरोजाबाद
25 अप्रैल-- कन्नौज
01 मई-- फैजाबाद
08 मई-- आजगगढ़
13 मई-- गोरखपुर
16 मई-- वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed