{"_id":"fbdb35f0c669b4321e2d5e8d78238a7a","slug":"mulayam-singh-yadav-happy-appreciation-of-narendra-modi-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की तारीफ से गदगद हैं मुलायम सिंह यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की तारीफ से गदगद हैं मुलायम सिंह यादव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Sep 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव नरेंद्र मोदी की तारीफ से गदगद हैं। उन्होंने इसे समाजवादियों का सम्मान बताया है।
विज्ञापन
मोहन सिंह की स्मृति के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सपा सुप्रीमों ने मंत्री और नेताओं की खबर लेने के साथ समाजवादियों की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी तारीफ की है। इसे समाजवादियों का सम्मान समझा जाना चाहिए। समाजवादियों की राजनीति में एक अलग जगह है इसे समझा जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर हमला भी बोला। मुलायम सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वह कोई भी वादा पूरा नहीं किया जो उन्होंने चुनाव के पहले जनता से किया था।
विज्ञापन
मुलायम सिंह ने कहा कि देश के लोगों को न तो रोजगार मिला है और न ही 15-15 लाख रुपए लोगों के एकाउंट में पहुंचे। जबकि इन मुद्दों के आधार पर यह पार्टी देश में सत्ता में आई थी।
विज्ञापन
मुलायम सिंह ने कहा कि मोदी ने देश की भोली-भाली जनता को बहकाया है। जनता उनके वादों के बहकावे में आ गई। अब हकीकत ये है कि मोदी की सरकार से सब पछता रहे हैं।
आने वाले चुनावों में कार्यकर्ताओं को आगाह करते मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता किसी मुगालते में न रहें। अभी भी समय है कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं और उनकी आवाज सुनें।