{"_id":"8f82abb50864a002195be7564ebc289b","slug":"mulayam-singh-yadav-give-sign-of-joining-with-janta-dal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम का संकेत, सपा और जनता दल परिवार होंगे एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम का संकेत, सपा और जनता दल परिवार होंगे एक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव ने जनता दल परिवार के शीघ्र एकीकरण का संकेत दिया। नववर्ष पर गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही सपा का विस्तार होगा और इसकी शुरुआत बिहार और यूपी से होगी।
विज्ञापन
उन्होंने सपा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में पढ़ाई-दवाई मुफ्त की है। साथ ही किसानों की कर्ज माफी के साथ मुफ्त सिंचाई सुविधा दी है। कहा कि अब सपा का विस्तार दूसरे प्रांतों में भी होने जा रहा है। इसकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
मुलायम से मिलने वालों में पार्टी कार्यकर्ता, नेता, मंत्री, अधिकारी तथा विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोग शामिल थे। वहीं वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव को भी नववर्ष की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सपा सुप्रीमो ने भी अपनी ओर से सभी के सुखी जीवन की कामना की और विश्वास दिलाया कि नववर्ष में भी सपा सरकार की ओर से प्रदेश का विकास जारी रहेगा। बधाइयां देने वालों में सपा सरकार के मंत्री प्रमुख मंत्री और अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
सपा मुखिया से मिलने वाले कई लोगों ने उन्हें फिल्म ‘पीके’ को टैक्स फ्री करने के लिए बधाई दी। कहा कि इससे धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। अंधविश्वास के खिलाफ सरकार का यह साहसिक कदम है।