फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav comments on PM Modi.

मोदी के खिलाफ बहुत तीखा बोल गए मुलायम

Sat, 07 Feb 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 07 Feb 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav comments on PM Modi.

नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुलायम सिंह यादव इस बात बहुत ही तीखा बोल गए। आमतौर पर मुलायम इतना तीखा हमला नहीं करते। मुलायम ने यह बयान अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में हुए एक कार्यक्रम में दिया।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश को पाक से कम, चीन से ज्यादा खतरा है। देश बुरे वक्त से गुजर रहा है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने चीन से दोस्ती की थी, लेकिन बाद में चीन ने धोखा दे दिया। इस सदमे को नेहरू बर्दाश्त नहीं कर पाए और इसी के चलते उनकी मौत हुई। चीन भारत की एक लाख वर्ग किमी जमीन हथियाकर बैठा है। इसके बाद भी मोदी चीन से दोस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम बोले, हिम्मत हो तो प्रधानमंत्री अपनी छीनी गई जमीन चीन से वापस मांगें। सपा सुप्रीमो शुक्रवार दोपहर सठियांव चीनी मिल के साथ जिले में विकास संबंधी 19 सौ करोड़ की योजनाओं, परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

चुनाव जीतने के बाद पहली बार शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति से जिस समय मोदी हाथ मिला रहे थे, उसी समय चीन ने भारत की सीमा पर कैंप लगा दिया था। इस मुद्दे को मैंने लोकसभा में उठाया। इस पर चीन हटा नहीं, बल्कि हिमालय के पीछे छिप गया।

काला धन न सही, खाता धारकों के नाम ही बता दें

Mulayam Singh Yadav comments on PM Modi.

मुलायम ने कहा, मोदी पाकिस्तान को धमकी देते हैं, जबकि भारत जब चाहे पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर सकता है। लोकसभा चुनाव में देश की जनता ठगी गई। प्रधानमंत्री ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने लोगों से प्रश्न किया कि किसी को नौकरी मिली, रुपये मिला? उन्होंने कहा कि मोदी उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री हैं, क्योंकि यहां का प्रतिनिधित्व उनके पास है।

ऐसे में आपका दायित्व बनता है कि आप उनसे प्रश्न करें। क्योंकि देश में 60 करोड़ जनता बेरोजगारी से जूझ रही है। आखिर रोजगार गया कहां? काला धन कहां है? इतना हो हल्ला मचा दिया कि खाते ही खाली हो गए। कहा कि धन नहीं न सही, किसके नाम से खाते थे, यहीं बता दें। कहा कि सपा की लड़ाई उन 132 परिवारों से है, जिनके पास देश की जनता से अधिक दौलत है।

जिस समय देश आजाद हुआ था, बापू ने सपना देखा था कि हिंदुस्तानियों को रोटी, कपड़ा और रोजगार मिलेगा, लेकिन यह सपना साकार नहीं हुआ। आजादी के समय देश में मात्र 22 अमीर हुआ करते थे। अब 132 परिवार हैं। दावा किया कि इस समय यूपी की सरकार देश की सभी राज्यों की सरकारों से बेहतर काम कर रही है। लेकिन हमारे मंत्री, विधायक कार्यों को जनता के बीच नहीं रख पा रहे हैं।

यह सरकार हर वर्ग वकील, पत्रकार, कामगार, मजदूर, किसान सबके लिए काम कर रही है। चार गंभीर बीमारियों से लड़ने वाले परिवारों के नि:शुल्क इलाज की प्रदेश सरकार ने व्यवस्था की है। कहा कि पर्ची बनवाओ, अखिलेश से पैसा लो।

...तभी तो सैफई छोड़ इसे अपनाया

Mulayam Singh Yadav comments on PM Modi.

चुनाव जीतने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र आए सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजमगढ़ से लगाव है, तभी तो सैफई को छोड़कर इसे अपनाया। समाजवादी पार्टी का गठन कर पहली जनसभा आजमगढ़ में की थी।

सफलता मिली, तभी से लगाव हो गया। यही कारण है कि साढ़े तीन लाख वोटों से जीतने के बाद भी मैनपुरी को छोड़ दिया। यहां की जनता ने विषम परिस्थितियों में मुझे 64 हजार वोटों से जिताया।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि जसवंत नगर विधानसभा से सात बार विधायक रहा। इस विधानसभा से मुझे एक लाख 61 हजार वोटों से जीत मिली थी। आजमगढ़ से मिली सफलता का परिणाम रहा कि 1997 में प्रदेश में सपा की सरकार बनी। उत्तर प्रदेश में सपा चौथी बार सरकार बनाने में कामयाब हुई है।

बड़ी पार्टियां अध्ययन करने लगी हैं कि आखिर यूपी में सपा मजबूत क्यूं है। इसकी जानकारी होने पर मैंने मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ताओं तक को आगाह कर दिया। बोले कि समाजवादी पार्टी का संघर्ष चुनौतियों से भरा है। दौलत वालों से लड़ाई का कारण यह है कि पहले के जमाने में कच्चे मकानों में रहने वालों के घरों में आभूषण सोने नहीं तो चांदी के जरूर होते थे।

लेकिन अब खाने को है, मकान भी बनवा लिया। शायद ही किसी घर में आभूषण होगा। कहा कि सपा की निगाह में भारत में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या 65 प्रतिशत है, जबकि केंद्र सरकार की निगाह में गरीबी मात्र 27 प्रतिशत है।

संसद में हो रही सपा के कार्यों की गूंज

Mulayam Singh Yadav comments on PM Modi.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा ने किसानों की दशा में सुधार किया है। सपा ने किसानों का बैंकों का कर्ज माफ किया है। मुफ्त सिंचाई सपा सरकार में ही हुई। प्रदेश में अच्छे कार्यों की गूंज संसद में हो रही है।

रामप्यारे सिंह को याद किया
अपने कार्यक्रम के दौरान संबोधन में मुलायम सिंह यादव पूर्व पर्यावरण मंत्री स्व. रामप्यारे सिंह का नाम लेना नहीं भूले। कहा कि जिस दिन समाजवादी पार्टी का गठन होने के बाद आजमगढ़ में जनसभा हुई, उसी दिन रामप्यारे सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। मैं रामप्यारे सिंह को नहीं भूल सकता, अब उनके लड़के क्या कहते हैं, क्या करते हैं, इससे सरोकार नहीं।

ईमानदारी से काम, कमीशनखोरी पर विराम
सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यहां आने से पहले उन्होंने मुख्य सचिव के साथ बैठक की थी। कहा कि जिन कार्यों का उन्होंने शिलान्यास किया है,  वहां जल्द काम शुरू कर पूरा किया जाए।

इन कार्यों में ईमानदारी बरती जाए, कमीशनखोरी न हो। कहा कि जिले के तीन मंत्री बलराम, दुर्गा और वसीम इस कार्य को पूरा कराएं, कोई गड़बड़ी होती है तो सीधे मुझे अवगत कराएं। मैं इसको देख लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed