{"_id":"a6c8696eec1ef148a6cc7bcf79d9c5ee","slug":"mulayam-singh-yadav-comments-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई यूपी को बदनाम करने पर तुला है: मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई यूपी को बदनाम करने पर तुला है: मुलायम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस और भाजपा का नाम लिए बिना उसे आड़े हाथों लिया। कहा कि एक साजिश के तहत यूपी को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि भारत आज उत्तर प्रदेश की वजह से पिछड़ा हुआ है। उन्हें नहीं मालूम कि यूपी कई मामलों में अन्य राज्यों से आगे है।
विज्ञापन
मुलायम ने अटल का नाम लिए बगैर कहा कि यह जरूर है कि जो अब प्रधानमंत्री नहीं हैं, उनकी वजह से उत्तर प्रदेश थोड़ा पिछड़ा है।
उनको लगता था कि विकास करने से बदनामी होगी, लेकिन विकास करने से नाम होता है। मुलायम सोमवार को लखनऊ मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर डिपो के शिलान्यास के मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
मुलायम ने कहा कि मेट्रो रेल परियोजना से लखनऊ और आसपास के लोगों को बड़ी सुविधा होगी। यूपी के विकास का मतलब है भारत का विकास। देश का एक बटा छठा हिस्सा उत्तर प्रदेश का है।
उन्होंने कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश की बुराइयां कर रहे हैं, उन्हें नहीं मालूम कि यहां कितनी खूबियां हैं। उत्तर प्रदेश में मिट्टी, मैदान, पानी, लकड़ी, पत्थर व बालू का अथाह भंडार है।
अन्य राज्यों की तुलना में यहां चीनी, चावल व गेहूं की पैदावार भी सबसे अधिक है, इसके बाद भी कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पिछड़ा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राजनीति से लेकर हर क्षेत्र में अलग है। इसकी खूबियों को नकारा नहीं जा सकता है।