फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav supports Azam Khan - National Conference of SP

मुलायम बोले, जो आजम की राय, वही हमारी राय

Thu, 09 Oct 2014 02:44 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Oct 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav supports Azam Khan - National Conference of SP

समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आजम खां की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड की जमीनों के मामले में आजम खां की बातें सही थीं। वह विवाद खत्म करना चाहते थे।

शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने कई बार मिलने का वक्त मांगने की कोशिश की। मिले तो हमने उनके सामने आजम खां की राय रख दी।

इसके बाद फोन करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जो आजम खां की राय रहेगी, वही हमारी राय रहेगी।

रद्द कर दिए थे चुनाव

Mulayam Singh Yadav supports Azam Khan - National Conference of SP

गौरतलब है कि‌ पिछले दिनों आजम खां और शिया धर्मगुरू कल्बे जव्वाद का विवाद खासा चर्चा में रहा था। जिसके बाद ही शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव राज्य सरकार ने रद्द कर ‌दिए थे।

उल्लेखनीय है कि आजम ने जव्वाद पर आरोप लगाए थे कि उन्होंनें आलमनगर के वक्फ सज्जादिया की 22 बीघा जमीन प्लॉटिंग करके बेची है, जिसका पैसा नहीं पता कहां गया।

आजम ने जव्वाद पर भाजपा को समर्थन देने का भी आरोप लगाया था और उन्हें (जव्वाद को) अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed