मुलायम बोले, जो आजम की राय, वही हमारी राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आजम खां की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सपा मुखिया ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड की जमीनों के मामले में आजम खां की बातें सही थीं। वह विवाद खत्म करना चाहते थे।
शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने कई बार मिलने का वक्त मांगने की कोशिश की। मिले तो हमने उनके सामने आजम खां की राय रख दी।
इसके बाद फोन करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जो आजम खां की राय रहेगी, वही हमारी राय रहेगी।
रद्द कर दिए थे चुनाव
गौरतलब है कि पिछले दिनों आजम खां और शिया धर्मगुरू कल्बे जव्वाद का विवाद खासा चर्चा में रहा था। जिसके बाद ही शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव राज्य सरकार ने रद्द कर दिए थे।
उल्लेखनीय है कि आजम ने जव्वाद पर आरोप लगाए थे कि उन्होंनें आलमनगर के वक्फ सज्जादिया की 22 बीघा जमीन प्लॉटिंग करके बेची है, जिसका पैसा नहीं पता कहां गया।
आजम ने जव्वाद पर भाजपा को समर्थन देने का भी आरोप लगाया था और उन्हें (जव्वाद को) अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी करार दिया था।