फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav addresses SP activists in lucknow.

मुलायम बोले, अपने ही खत्म कर रहे पार्टी, पूछा- किस आधार पर बांटी 38-38 सीटें

Thu, 21 Feb 2019 02:18 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 21 Feb 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav addresses SP activists in lucknow.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन करने से सपा कमजोर हो गई है। हमने अकेले चुनाव लड़ा था तो 80 में से 39 सीटें जीती थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि अपने ही लोग पार्टी को खत्म कर रहे हैं। सपा काफी मजबूत है। सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना चाहिए था। उन्होंने नाराजगी दिखाते हुए कहा कि आखिर किस आधार पर 38-38 सीटों पर लड़ने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बसपा से गठबंधन के लिए अखिलेश के फैसले पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि मैं बात करता तो समझ में आता है अब लोग कह रहे हैं कि लड़का (अखिलेश) बात करके चला गया।

लोकसभा चुनाव में सपा की सीधी लड़ाई भाजपा से है। तीसरा कोई दल नहीं है। अब सीटें आधी हो जाने से हमारे अपने लोग तो खत्म ही हो गए हैं। कोई बताए कि किस आधार पर सीटों का बंटवारा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे संरक्षक तो बना दिया लेकिन संरक्षक क्या काम करता है कहीं लिखा ही नहीं।

पार्टी में महिलाओं की कम संख्या पर जताई चिंता

मुलायम सिंह ने पार्टी में महिलाओं की कम संख्या पर भी चिंता जताई। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सबकुछ छोड़कर चुनाव में जुट जाइये। जीत कर ही दम लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed