फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh speaks in sp conference.

हमें भारत की सेना पर पूरा भरोसा है: मुलायम

Fri, 10 Oct 2014 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Oct 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh speaks in sp conference.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पिछड़ों, किसानों, नौजवानों की हालत की बेबाकी से स्वीकारोक्ति और मुसलमानों की सुरक्षा की चिंता के साथ सपा का नौवां राष्ट्रीय अधिवेशन शुक्रवार को संपन्न हो गया।

विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि पिछड़े वर्गों को मंडल कमीशन का पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। राज्य सरकार उनकी निराशा और असंतोष को दूर करने की पहल करेगी। सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन खुले सत्र में मुलायम ने कहा कि जितना संघर्ष सपा ने किया है, उतना किसी दूसरे दल ने नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, आज भले ही सत्ता में हो लेकिन अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना मत भूलना। सांप्रदायिक सद्भाव तोड़ने की साजिश हो रही है। सद्भाव और भाईचारा किसी कीमत पर टूटने न देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ शक्तियां सीमा पर हो रही गोलाबारी का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश में हैं। मुसलमानों के बारे में राय बदलने की कोशिश हो सकती है, इससे सावधान रहना। कहीं बहस भी हो तो भाईचारे को न भूलना। उन्होंने कहा, पाक कितनी भी गोलाबारी कर ले, हिंदुस्तान का मुकाबला नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि हमें भारत की सेनाओं पर भरोसा है, सेना पाक को जवाब देने में सक्षम है।

असफलता भी स्वीकारी

mulayam singh speaks in sp conference.

मुलायम ने कहा कि अधिवेशन में मंडल कमीशन की चर्चा हुई है। हमने सूबे में मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू की थीं। चंद्रशेखर और बीजू पटनायक ने इसका पुरजोर समर्थन किया था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री चुप हो गए थे। उन्होंने कहा, पिछड़े वर्गों में कुछ असंतोष है। यह पार्टी के हित में नहीं है।

पिछड़े वर्गों को मंडल आयोग का पूरा लाभ नहीं मिल पाया। उन्हें निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। कोई रास्ता निकाला जाएगा। केंद्र सरकार से बात करेंगे। राज्य सरकार भी उनकी मायूसी दूर करने की पहल करेगी।

किसानों को नहीं दिला पाए वाजिब दाम

मुलायम ने स्वीकार किया कि हम लोग किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम नहीं दिला पाए। दिल्ली की सरकार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। गन्ना किसानों की जितनी लागत आती है, उन्हें उससे ड्योढ़ा मूल्य नहीं मिलता। अनाज और अन्य पैदावार करने वाले किसानों का भी यह हाल है।

नौजवानो, आप पर छोड़ता हूं पार्टी के मुद्दे

mulayam singh speaks in sp conference.

सपा मुखिया ने कहा, सपा में सर्वाधिक संघर्ष नौजवानों ने किया है। मैं महसूस करता हूं कि नौजवानों में कुछ बेचैनी है। वे पार्टी के लिए खुलकर काम करना चाहते हैं लेकिन कुछ दिक्कतें आती हैं।

आगे नौजवान ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा, नौजवानो, सारे मुद्दे अब आप पर छोड़ता हूं। समाजवादी नीतियों और आंदोलन को मजबूत करना। मोहल्ले, गांव में कहीं अन्याय, अत्याचार हो, उसके खिलाफ जरूर खड़े होना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed