{"_id":"aa98836674b300cc216362a2ae1afd91","slug":"mulayam-singh-planning-for-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर भी यूपी में बढ़ेंगी सपा की सीटें: मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर भी यूपी में बढ़ेंगी सपा की सीटें: मुलायम
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Sat, 12 Oct 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आशंका जताई है कि लोकसभा चुनाव में धन-बल का बड़ा इस्तेमाल होगा। इसमें भाजपा और कांग्रेस सबसे आगे रहेंगी।
विज्ञापन
इसके बावजूद केंद्र में भाजपा और कांग्रेस का बहुमत नहीं आएगा। प्रदेश में सपा की सीटें बढ़ेंगी व राज्य में अखिलेश सरकार और मजबूत होगी।
मुलायम सिंह शुक्रवार को यहां सपा मुख्यालय पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सपा की आलोचना करने वालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
अपने मतभेद आपस में मिलकर दूर कर लें। विधानसभा चुनावों जैसी एकता को फिर दिखा दें। उन्होंने कहा, सारे देश की निगाहें उत्तर प्रदेश पर हैं। सपा यहां बड़ी पार्टी है। उसकी ताकतवर सरकार है।
विज्ञापन
इसने जनहित में मुफ्त इलाज, सिंचाई सुविधा समेत बहुत सारे वादे पूरे किए हैं। किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ किया है। बेरोजगारी भत्ता दिया है। इंटर पास को लैपटॉप बांटे जा रहे हैं।
मुलायम सिंह ने कहा, सपा धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। उसका हिंदू-मुसलमानों के प्रति समान नजरिया है।
सपा सरकार ने सामान्य वर्ग की इंटर पास और मुस्लिम समाज की हाईस्कूल पास छात्राओं को 30-30 हजार रुपये आगे की पढ़ाई या विवाह के लिए देना तय किया है। इसे लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।
सच्चर कमेटी ने मुस्लिमों की हालत दलितों से भी बदतर बताई है। इस रिपोर्ट ने कांग्रेस के 50 वर्ष के शासनकाल की पोल खोल दी है।