फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Hospitalised in Mendata hospital.

मुलायम सिंह के बाद गृहमंत्री राजनाथ भी अस्पताल पहुंचे

Sun, 08 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Hospitalised in Mendata hospital.

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार रात मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू के विशेष वार्ड में रखा गया है। छह सदस्यीय डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है।

विज्ञापन


वहीं, रुटीन चेकअप कराने शनिवार को मेदांता पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सपा मुखिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सीने में संक्रमण और पेशाब में जलन की शिकायत के चलते मुलायम को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार न होने के चलते उन्हें शुक्रवार की रात करीब साढ़े बारह बजे विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन


उन्हें डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में करीब डेढ़ बजे मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टर सुशीला कटारिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनका उपचार क र रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के अधीक्षक एके दुबे ने बताया कि सपा नेता की हालत पहले से कुछ बेहतर है। गुड़गांव की सिविल सर्जन पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि स्वाइन फ्लू की आशंका के मद्देनजर दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुलायम सिंह के खून और अन्य नमूने लेकर राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनसीडीसी) को भेजा है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने आराम करने को कहा

Mulayam Singh Hospitalised in Mendata hospital.

पार्टी प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने यहां बताया  कि डॉक्टरों ने नेता जी को तीन दिन आराम करने की सलाह दी है। इसलिए वे मेदांता गए हैं। सेहत पहले से काफी बेहतर है।

उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव का 4 मार्च की रात अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई ले जाया गया।

जहां डाक्टरों ने उनकी जांच करके और आवश्यक इलाज के बाद वापस भेज दिया था। घर वापस आने के बाद जब उन्हें आराम नहीं मिला तो बृहस्पतिवार को फिर पीजीआई ले जाया गया।

पीजीआई के निदेशक प्रो. राकेश कपूर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की। बाद में वह फिर वापस यहां घर लौट आए थे।

शुक्रवार रात तबियत फिर खराब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल गुड़गांव ले जाया गया। चौधरी ने बताया कि मुलायम का डॉ. नरेश त्रेहन की देख-रेख में इलाज किया जा रहा है।

सीएम का ट़्वीट - चिंता की बात नहीं

Mulayam Singh Hospitalised in Mendata hospital.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा है, ‘नेता जी के स्वास्थ्य में सुधार है। चिंता की कोई बात नहीं है। नेता जी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए लोगों ने दुआएं की हैं और कर रहे हैं। इसके लिए मेरा शुक्रिया।’

मुलायम के समधि और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके नेताजी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा है कि वह उन्हें देखने जाएंगे।

बाहरी व्यक्ति से नहीं मिल रहे ‌मुलायम

फिलहाल मुलायम सिंह से किसी बाहरी व्यक्ति को मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बहू सांसद डिंपल यादव के रविवार को अस्पताल आने की उम्मीद है। सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मेदांता अस्पताल से दूर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed