{"_id":"3d252a1def5b0b734e0c3e93d7aab5e6","slug":"mulayam-singh-discharge-from-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले मुलायम सिंह हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले मुलायम सिंह हुए डिस्चार्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से बुधवार उन्हे एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। देर रात मुलायम सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज कराया गया।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमों के छाती में इंफेक्शन हुआ है। सर्दी जुकाम बढ़ने पर उन्हे भर्ती कराया गया था। प्रदेश में तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू के खतरे की वजह से डॉक्टर और परिवार के लोग चिंता में पड़ गए थे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यूरिनरी इंफेक्शन के चलते बुधवार देर शाम वे जांच के लिए यूरोलॉजी विभाग पहुंचे थे। जांच के बाद विभाग के हेड और पीजीआई निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने उन्हें भर्ती कर लिया। गौरतलब है कि प्रो. कपूर की देखरेख में सपा सुप्रीमो का लंबे समय से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन