फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh communicate with valmiki samaj

'साधु-संन्यासी नहीं, राजनीतिक हैं, हमें वोट दें'

Wed, 27 Nov 2013 01:32 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Wed, 27 Nov 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh communicate with valmiki samaj

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनकी सरकार वाल्मीकि समाज को सम्मानजनक स्थिति में लाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


हमने वाल्मीकि समाज को बढ़ावा दिया है, इसलिए उसे भी हमारे बारे में सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘हम साधु-संन्यासी नहीं, बल्कि राजनीतिक हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएं’।

पढ़ें-मंत्रियों के इलाके में हारे तो दिक्कत होगी: मुलायम

मुलायम मंगलवार को झूलेलाल पार्क में आयोजित सफाई मजदूरों की रैली को संबोधित कर रहे थे।

यह बात अलग है कि मुलायम जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए, ठेके पर रखे गए सफाई कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

उनकी मांग थी कि उन्हें भी स्थाई करने के संबंध में मुख्यमंत्री रैली में ही घोषणा करें।

रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर गद्गद मुलायम ने कहा कि सपा ने वाल्मीकि समाज को हमेशा बढ़ावा दिया है।

पार्टी ने वाल्मीकि समाज के लोगों को विधायक से लेकर सांसद तक बनाया। सपा ने इस समाज को आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ाया है।

सपा सरकार ने इस वर्ग के लिए जो भी घोषणाएं की हैं, उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुलायम से ठीक पहले मुख्यमंत्री अखिलेश ने सफाई कर्मियों के बारे में कई घोषणाएं की थीं, लेकिन उन्होंने ठेके पर रखे गए कर्मियों के बारे में कुछ भी नहीं कहा।
विज्ञापन


इससे रैली में मौजूद ठेका कर्मचारी नारेबाजी करने लगे। इनमें स्मारकों पर रखे गए कर्मचारी भी शामिल थे।

उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था कि स्मारक कर्मियों को स्थाई किया जाए। मामला बढ़ता देख आजम खां ने स्थिति संभाली।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के कर्मचारी सूबेभर से आए कर्मियों का अधिकार न छीनें। वे छोटे जिले से आए सफाई कर्मियों से बेहतर पाते हैं।

इसके बाद भी ठेके पर रखे गए कर्मी शांत नहीं हुए और नारेबाजी करते हुए वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed