{"_id":"b195f3525c2da5ad685f9337dd670c97","slug":"mulayam-singh-comments-on-mayawati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित की बेटी करती है दौलतवालों के काम: मुलायम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित की बेटी करती है दौलतवालों के काम: मुलायम सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर सीधा हमला किया। कहा, मायावती खुद को दलित की बेटी बताती हैं, लेकिन धनवानों के, ऊंचे लोगों के ही काम करती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ही 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलने दिया। इसके चलते इन जातियों की तरक्की प्रभावित हुई। मुलायम राजधानी स्थित सपा मुख्यालय में 17 अति पिछड़ी जातियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, मैं अखिलेश यादव से कहूंगा कि अति पिछड़ी जातियों के लिए जितना भी संभव है, उनका हक दें।
विज्ञापन
मुलायम ने कहा कि हम इन अति पिछड़ी जातियों को दलित का दर्जा देना चाहते थे। इसके लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन मायावती के कहने पर इसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
हमने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह से बात की। वे न बोले, न माने और प्रस्ताव निरस्त कर दिया। नतीजा सामने है, कांग्रेस चुनाव हार गई, भाजपा की सरकार बन गई। यदि भाजपा सरकार ने भी इन अति पिछड़ी जातियों को दलितों का दर्जा न दिया तो उसका हाल भी कांग्रेस जैसा होगा।