'क्या गुजरात में सिंचाई, पढ़ाई और दवाई मुफ्त है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने फिर नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।
उन्होंने मोदी से पूछा, क्या गुजरात में सिंचाई, पढ़ाई और दवाई मुफ्त हैं ? उन्होंने मोदी को गलत बयानी न करने की नसीहत देते हुए कहा कि विकास के मामले में गुजरात, यूपी के सामने कहीं नहीं टिकता।
मुलायम सिंह रविवार को पार्टी मुख्यालय में अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला अध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे।
सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार सीमा की सुरक्षा, महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने में विफल रही है। लचर विदेश नीति के चलते आस-पड़ोस में हमारा कोई दोस्त नहीं रह गया है।
मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। उन्हें गलतबयानी से बचना चाहिए। कहा, मोदी रैली में भीड़ की तुलना न करें, हमने नहीं की।
कहा विकास पर चर्चा करें तो हमने गिना दिया कि यूपी में किसानों, नौजवानों, मुसलमानों और कन्याओं के लिए सपा सरकार ने क्या-क्या किया है। सपा मुखिया ने कहा कि सपा ने अधिवक्ताओं को हमेशा सम्मान दिया है। लोकसभा चुनावों में अधिवक्ताओं की मदद जरूरी होगी।
कहा कि हिम्मत के साथ कूटनीति भी विवादों के हल में आवश्यक होती है। इस मौके पर बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सदस्य वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार त्रिपाठी और हरिशंकर सिंह ने समाजवादी अधिवक्ता सभा की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक की अध्यक्षता समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव भाटिया ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विधु भूषण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनय प्रताप सिंह यादव, बालेश्वर चतुर्वेदी उपस्थित रहे।