फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam sends notice to akhilesh yadav.

सपा में 'दंगल', अखिलेश और रामगोपाल 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Sat, 31 Dec 2016 09:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Dec 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
 mulayam sends notice to akhilesh yadav.
मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बड़ा फैसला करते हुए अनुशासनहीनता के आरोप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित ‌कर दिया।

विज्ञापन


मुलायम ने शुक्रवार को लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश के खिलाफ बिना जानकारी ‌दिए अपने प्रत्याशी घोषित करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में मुलायम ने कहा कि रामगोपाल, अखिलेश का भविष्य खराब कर रहे हैं लेकिन अखिलेश ये बात समझ नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी रामगोपाल को पार्टी से निकाला था लेकिन माफी मांगने के कारण फिर से उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने पार्टी के लिए कोई योगदान नहीं किया और आज विवाद पैदा कर रहे हैं। मुलायम सख्त लहजे में कहा कि मेरे लिए पार्टी पहले है, परिवार बाद में।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने जारी की थी प्रत्याशियों की समानान्तर लिस्ट

 mulayam sends notice to akhilesh yadav.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार रात 235 उम्मीदवारों की समानान्तर लिस्‍ट जारी की थी।

हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी 68 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। मुलायम बुधवार को ही चुनाव के लिए 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुके थे।

शुक्रवार को दिन भर मुलायम व अखिलेश के आवास पर बैठकों का दौर चलता रहा। मुलायम से मिलने के लिए उनके ‌पुराने साथी व राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा उनके घर गए। शिवपाल भी मुलायम के आवास पर मौजूद रहे।

वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश ने रामगोपाल यादव व पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक की। अखिलेश के आवास पर देर रात तक उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed