फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam says minister and officers to change their image

'अपनी अलग छवि बनाएं मंत्री और अफसर'

Sat, 16 Aug 2014 08:53 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Aug 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
Mulayam says minister and officers to change their image

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के मंत्रियों और अफसरों से अलग छवि बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में यूपी की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन


इसलिए यहां की सरकार और सपा नेताओं के आचरण और व्यवहार पर सभी की नजरें लगी हैं। वह स्वाधीनता दिवस पर विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

 
मुलायम ने कहा कि रंगभेद, नस्लभेद, गैर बराबरी, अन्याय व शोषण के खिलाफ लड़ाई हमारी पार्टी की नीति है।

नेताजी को याद आए बापू

Mulayam says minister and officers to change their image

मुलायम ने कहा कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को इसे अपने आचरण एवं व्यवहार में उतारना होगा। उन्होंने जंग-ए-आजादी में शहादत देने वाले सेनानियों के साथ ही देश की सीमाओं पर और आंतरिक सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों के अधिकारियों, जवानों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, 1857 में प्रारंभ हुए स्वतंत्रता आंदोलन की चरम परिणति 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ हुई जब महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था।

गांधी जी ने सपना देखा था कि आजाद भारत में गांव भी समृद्ध होंगे। पूरे देश की खुशहाली में किसानों की भूमिका की अनदेखी नहीं हो सकेगी।

समाजवादी नारा लगाते थे, मांग रहा है हिन्दुस्तान रोटी, कपड़ा और मकान। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा संघर्षरत रहे।

जनता की कसौटी पर खरा उतरना मकसद

Mulayam says minister and officers to change their image

सपा मुखिया ने कहा कि बाहरी और आंतरिक सुरक्षा की समस्याएं आज भी हैं। देश में बड़ी तादाद में गरीबों को दो वक्त भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है।

गरीबी और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश को अपना दायित्व निभाना है। इसके लिए प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों सभी को अपनी अलग छवि बनानी होगी।

हमें यह देखना होगा कि किसी भी स्तर पर गैर बराबरी न रहे। जनता ने हम पर जो विश्वास प्रकट किया है उस कसौटी पर खरा उतरना ही होगा।

विज्ञापन

इन्होंने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

Mulayam says minister and officers to change their image

इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राष्ट्रीय महासचिव किरनमय नंदा, प्रदेश प्रवक्ता एवं मंत्री राजेन्द्र चौधरी, मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, प्रदेश सचिव एसआरएस यादव तथा कोषाध्यक्ष राज किशोर मिश्र, डॉ. अशोक वाजपेयी, रविदास मेहरोत्रा, मनोज पारस, सुभाष पासी, विजय मिश्रा, जरीना उस्मानी, डॉ. मधु गुप्ता, साहब सिंह, जावेद आब्दी, राजपाल कश्यप, डॉ. आशालता सिंह, सुनील यादव, आनन्द भदौरिया समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed