{"_id":"f5dadd98ef147124f6ca5dffd68fd0be","slug":"mulayam-demanded-free-cylinder-for-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुलायम बोले, 12 नहीं 24 सिलेंडर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मुलायम बोले, 12 नहीं 24 सिलेंडर दो
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Jan 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या नौ से बढ़ाकर 12 करने को नाकाफी बताया है। उन्होंने गरीबों को मुफ्त सिलेंडर देने की मांग की।
विज्ञापन
मुलायम सिंह बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मध्य प्रदेश की सतना सीट के पूर्व सांसद और बसपा नेता सुखलाल कुशवाहा को सपा में शामिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह तथा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार सखलेचा को चुनाव हरा चुके कुशवाहा के आने से सपा को मजबूती मिलेगी। वह समानता दल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कुशवाहा को सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया। उन्होंने कहा, सपा मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
अब वहां के प्रभारी किरणमय नंदा और कुशवाहा से विचार-विमर्श करके फैसले किए जाएंगे।
एक सवाल के जवाब में सपा मुखिया ने कहा, सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या 12 करना काफी नहीं है। इनकी तादाद 24 होनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने गरीबों को मुफ्त सिलेंडर दिए जाने की मांग उठाई। मुजफ्फरनगर दंगे पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों को जितनी सुविधाएं दी गई हैं, उतनी आजादी के बाद कभी नहीं मिलीं। सपा सरकार ने दो दिन में दंगा रोक दिया। यह बड़ी उपलब्धि है।
दंगा पीड़ितों को नौकरी, दस-दस लाख रुपये व मकान बनाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिए गए हैं। दंगा पीड़ितों को 115 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या गुजरात के दंगा पीड़ितों को इतनी मदद दी गई?
यूपी में मुरादाबाद, मलियाना, मेरठ के दंगों की कितनी मदद की गई? उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आलोचना के साथ उनका अच्छा काम भी लिखें। इस मौके पर कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव एसआरएस यादव, राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर और राज्य कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आशु मलिक समेत कई नेता मौजूद थे।
देश में मायावती जैसी अहंकारी नेता नहीं
बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले सुखलाल कुशवाहा ने कहा कि कांशीराम के बाद बसपा में लोकतंत्र खत्म हो गया है। काशीराम विनम्रऔर शालीन नेता थे लेकिन मायावती जैसा अहंकारी नेता देश में कोई दूसरा नहीं है। उन्होंने कहा, कांशीराम के बाद बसपा में आत्मसम्मान की राजनीति करने वालों की जगह नहीं बची है।
मायावती को गूंगे, बहरे नेता चाहिए। बसपा दुकान की तरह चलती है। इसी कारण वह बसपा में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मायावती से उनके प्रदेश अध्यक्ष तक आसानी से नहीं मिल सकते जबकि मुलायम सिंह यादव से आम कार्यकर्ता और गांव का आदमी भी मिल लेता है।
उन्होंने दावा किया कि आज से सपा मध्य प्रदेश में तीसरी ताकत बन गई है। उम्मीद जताई कि तीसरी ताकत के रूप में सपा ही उभर कर आएगी।