फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam and akhilesh to contest election separately.

अलग-अलग चुनाव लड़ेगी सपा, मुलायम-अखिलेश ने शुरू की तैयारी

Fri, 13 Jan 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
Mulayam and akhilesh to contest election separately.
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी में सुलह की तमाम कोशिशें नाकाम हो जाने के बाद अब मुलायम और अखिलेश की पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


पार्टी के नाम और निशान पर स्थिति साफ होने के बाद अखिलेश यादव पहले और दूसरे चरण में मतदान वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे।

मुलायम सिंह यादव ने अक्तूबर 1992 में चंद्रशेखर की समाजवादी जनता पार्टी से बगावत करके लखनऊ में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। रजत जयंती वर्ष में सपा दोफाड़ हो गई। स्थापना के 25वें साल में पिता-पुत्र की राहें अलग-अलग हो गईं हैं।
विज्ञापन


हालांकि मुलायम ने बुधवार को यह कहते हुए पार्टी के बंटवारे की नैतिक जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया कि उनके पास जो कुछ था, अखिलेश को सौंप दिया, अब मेरे पास बचा क्या है? मुझे कार्यकर्ताओं और जनता पर भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी कायम रखी है बातचीत की गुंजाइश

Mulayam and akhilesh to contest election separately.

हालांकि, यह कहते हुए आखिरी वक्त तक सुलह और बातचीत की गुंजाइश कायम रखी है कि हम किसी भी कीमत पर पार्टी को एकजुट रखना चाहते हैं। वैसे, दोनों खेमों की ओर से जिस तरह का रुख अपनाया जा रहा है, उससे साफ है कि चुनाव मैदान में वे अलग-अलग दल और चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरेंगे।

न तो उनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सहमति बन पाई है और न ही प्रत्याशी चयन को लेकर। रामगोपाल और अमर सिंह को लेकर दोनों खेमों के  एतराज कायम है।

हारी हुई सीटों के दावेदार बदलेंगे पाला
अखिलेश ने यदि गठबंधन करके चुनाव लड़ा तो हारी हुई अधिकतर सीटें कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल या दूसरे दलों के हिस्से में आएंगी। ऐसी स्थिति में सपा से इन सीटों पर चुनाव लड़ने के दावेदारों में बेचैनी बढ़ेगी।

टिकट की उम्मीद में अभी अखिलेश की जय बोलने वाले कई दावेदार मुलायम खेमे में जा सकते हैं। सीटिंग सीटों पर अखिलेश ने ज्यादातर विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है, लेकिन 2012 में हारी हुई सीटों पर उनके सीमित उम्मीदवार रहेंगे।

महागठबंधन से मुकाबले में लौटेंगे अखिलेश

Mulayam and akhilesh to contest election separately.

सियासी हलकों में माना जा रहा है कि कांग्रेस, रालोद व अन्य दलों से महागठबंधन करके अखिलेश चुनावी मुकाबले में लौट आएंगे। इससे मुस्लिम और गैर भाजपा वोटों का बिखराव रोकने में मदद मिलेगी। अखिलेश इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं।

वे अपने काम और छवि के साथ ही भाजपा के विकल्प के तौर पर जनता के बीच जाएंगे। जैसे ही चुनाव आयोग सिम्बल और पार्टी के नाम पर स्थिति साफ करेगा, अखिलेश चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। अखिलेश खेमा हर परिस्थिति व संभावना को मानते हुए चुनावी तैयारी में जुटा है।

क्या हैं विकल्प:
- पार्टी के कुछ नेता एक बार फिर सुलह की कोशिशें कर सकते हैं ताकि पार्टी व सिम्बल बचा रहे।

- एक विकल्प नई राजनीतिक पार्टी और मोटर साइकिल चुनाव चिह्न पर ल़ड़ने की भी है।

आयोग पर टिकीं निगाहें

Mulayam and akhilesh to contest election separately.
चुनावी मैदान सजने से पहले सपा के दोनों धड़ों की निगाहें चुनाव आयोग पर टिक गई है कि सिम्बल पर क्या फैसला आता है।

दोनों खेमों के दलों के नाम क्या होंगे, चुनाव चिह्न क्या होंगे। आयोग को फैसला 13 जनवरी को आने की संभावना है। माना जा रहा है कि मुलायम अकेले और अखिलेश महागठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

साइकिल जब्त हुई तो क्या होगा
- सपा के विवाद पर अंतिम फैसला आने तक चुनाव आयोग पार्टी का साइकिल सिम्बल सीज कर सकता है।

दोनों ही खेमों के पास होगी अलग पार्टी व अलग सिंबल

Mulayam and akhilesh to contest election separately.

- सपा के दोनों खेमे (मुलायम व अखिलेश) नई पार्टी और नए सिम्बल के साथ चुनाव लड़ सकते हैं।

- नया सिम्बल और नया नाम उनके पास तब तक रहेंगे, जब तक कि आयोग का निर्णय नहीं आ जाता।

- अखिलेश खेमा कमल मोरारका की अगुवाई वाली सजपा के निशान ‘बरगद’ पर भी चुनाव लड़ सकता है।

- एक विकल्प नई सियासी पार्टी व मोटर साइकिल चुनाव चिह्न पर लड़ने की भी है। बकौल मुलायम उन्होंने (रामगोपाल ने) अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी बना ली है।

- मुलायम को दल का नया नाम और सिम्बल तय करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed