फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mukhtar ansari speaks on UP assembly explosive incident

मुख्तार बोले, ये मामूली नहीं बल्कि आतंकी घटना, जानें किस पर जताया शक

Fri, 14 Jul 2017 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Jul 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari speaks on UP assembly explosive incident
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने की घटना के बाद विधायक मुख्तार अंसारी ने इस मामले को गंभीरता से लेने पर सीएम को बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं कि इस घटना को गंभीरता से लिया है और सबसे बड़ी जांच एजेंसी एनआईए से जांच करवाने की बात कही है। 
विज्ञापन


मुख्तार ने कहा, ये घटना कोई मामूली घटना नहीं बल्क‌ि आतंकी घटना है। सत्ता पक्ष की तरफ मिलना या विपक्ष की तरफ मिलना, हम सभी सदस्य एक समान हैं। घटना की सच्चाई सामने आना चाह‌िए। 
विज्ञापन


मुख्तार ने शक जताया क‌ि ये साज‌िश उन्हें मारने के ल‌िए रची गई थी। उन्होंने कहा, मुझे तो ये शक है कि मेरी हत्या करने के ल‌िए ये षडयंत्र रचा गया था और इसी‌ल‌िए ये बम बारूद रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जांच होगी तो आप देखेंगे, इस तरह की सच्चाई सामने आएगी। एनआईए जांच कर रही है तो जल्द सच्चाई सामने आएगी। मुख्यमंत्री जी ने जो बातें कहीं हैं हम सभी उन बातों का स्वागत करते हैं। 
मुख्तार ने कहा, हम ये कहना चाहेंगे क‌ि गाड़ियों के लिए कहा गया है कि सदस्य और ड्राइवर आएगा लेकिन कभी-कभी ड्राइवर बीमार हो जाता है तो सभी 403 विधायकों को ड्राइवर ही मुहैया करा दें जो हमें विधानसभा लेकर आया करेगा। 

विधानसभा वाले अधिकारियों और मीडिया को भी ड्राइवर मिलना चाह‌िए। वह बोले, मैं इसलिए कह रहा हूं कि आज से 10 साल पहले मेरी हत्या की साजिश इसी सदन में रची गई थी। अपराधी पकड़ा गया था जिसका नाम था राजू तिवारी। 


बाद में एसटीएफ ने उसका एनकाउंटर किया था। इसमें शामिल बाकी अपराधी बचे हैं। मुझे लग रहा है कि मेरे खिलाफ भी ये साज‌िश हो सकती है। 

उस वक्त मुलायम स‌िंह नेता सदन थे उन्होंने एसटीएफ से जांच करवाई थी। मैं ये कहना चाहूंगा कि उस जांच को भी शामिल किया जाए। ये कोई मामूली घटना नहीं है। यहां अगर कोई मामूली घटना हो जाएगी तो कहीं भी कोई आदमी सुरक्ष‌ित नहीं रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed