हुनर हाटों से जोड़े जाएंगे 7.5 लाख से ज्यादा हुनरमंद : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अवध शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट में 22 जनवरी से 7 फरवरी तक 29 लाख से अधिक लोगों ने करोड़ों रुपये की खरीददारी की। लोग स्वदेशी कारीगरों और शिल्पकारों के हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीद कर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के हमदर्द बन गए।
उन्होंने कहा कि जब आजादी के 75वें वर्ष के महोत्सव हो रहे होंगे, तब तक 75 हुनर हाटों के माध्यम से 7 लाख 50 हजार से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों को जोड़ा जाएगा। नकवी हुनर हाट के अंतिम दिन मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाट में देश के लगभग हर क्षेत्र के हस्तनिर्मित उत्तम उत्पादों की मौजूदगी के बीच आगंतुकों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद उठाया। यूपी सरकार और लोगों की मांग पर हाट को पहली बार तीन दिन के लिए बढ़ाया गया। यहां न कोई अल्पसंख्यक है और न बहुसंख्यक। यहां सब हुनर के उस्ताद हैं। इस हाट में 31 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 500 कारीगरों व शिल्पकारों ने भाग लिया। हाट में स्वदेशी उत्पाद जैसे अजरख, अप्लीक, आर्ट मेटल वेयर, बाग प्रिंट, बाटिक, बनारसी साड़ी, कॉपर बेल, सूखे फूल हैंडलूम, लॉक की चूड़ियां, लोहे के खिलौने, लकड़ी और बेंत के फर्नीचर को लोगों ने पसंद किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
उन्होंने कहा कि हाट के माध्यम से पिछले छह वर्षों में पांच लाख से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार मिला है। कैलाश खेर, विनोद राठौर, सुदेश भोसले, मोहित खन्ना, शिवानी कश्यप, एहसान कुरैशी जैसे कलाकारों ने हाट में आत्मनिर्भर भारत थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
नकवी ने कहा कि 25वीं हुनर हाट 6 से 14 फरवरी तक कर्नाटक में हो रही है। आने वाले दिनों में नई दिल्ली, कोटा, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, रांची, सूरत, अहमदाबाद, कोच्चि, पुडुचेरी में भी हाट का आयोजन होगा। हाट में निशुल्क स्टॉल के साथ-साथ आने-जाने का किराया और टीए-डीए भी दिया जाता है। कोविड के दौरान भी दिल्ली में हाट का आयोजन किया गया। ब्रिटेन और पुर्तगाल से भी आयोजन के अनुरोध आ रहे हैं। अब पुर्तगाल में हाट लगाने जा रहे हैं।
वजीफे में घपले की गुंजाइश नहीं
नकवी ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से छात्रों को वजीफा दे रहे हैं। इसमें घपले और लीकेज की कोई गुंजाइश नहीं है।