फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Abbas Naqvi Press Conference in Lucknow on jan 10.

नागरिकता संशोधन कानून में न तो कोई सुधार होगा न ही ये वापस होगा: मुख्तार अब्बास नकवी

Fri, 10 Jan 2020 07:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jan 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi Press Conference in Lucknow on jan 10.
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में ना तो अब कोई संशोधन होगा ना ही वह वापस होगा। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय मुसलमान देश में मजबूरी नहीं बल्कि मजबूती के साथ रह रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस, सपा और वामपंथी दल सीएए के नाम पर मुस्लिम समुदाय को भड़काकर देश का सौहार्द खराब कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि असम के अलावा देश के किसी भी हिस्से में राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (एनआरसी) की प्रक्रिया नहीं चल रही है। इतना ही नहीं एनआरसी लागू करने पर ना ही कोई चर्चा हुई है ना कोई निर्णय हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि सीएए जिस रूप में संसद से पारित किया गया है वैसा ही रहेगा। इस कानून से भारत का कोई भी नागरिक प्रभावित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय मुसलमान के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और संवैधानिक अधिकार दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी दल देश में हॉरर हंगामा कर एक वर्ग विशेष के लोगों में भय और भ्रम पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों ने खतरनाक मानसिकता के तहत अफवाह के माध्यम से हिंसा करने का षड़यंत्र रचा है। सीएए के खिलाफ पूरा प्रदर्शन पॉलिटिकल पाखंड से प्रभावित है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं से सरकार को ना कोई शिकायत है ना ही उन पर कोई आरोप है लेकिन विपक्षी दल नौजवानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपना मकसद पूरा कर रहे हैं। विपक्षी दलों का एक ही संकल्प है झूठ मेव जयते, जिसे वे पूरा करने में जुटे हैं।

'समझा नहीं सकते इसलिए झूठ फैला रहे हैं विपक्षी'

नकवी ने कहा कि सीएए के मुद्दे पर विपक्षी दल लोगों को समझा नहीं सकते इसलिए वे झूठ फैलाकर देश के सौहार्द और एकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल दिन प्रतिदिन बेनकाब हो रहे हैं लोग उनकी मंशा समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं की आत्मा बेचैन है। कभी अवार्ड वापसी तो कभी असहिष्णुता के मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं लेकिन उन्हें ना तो पहले सफलता मिली ना अब मिलेगी। इस अवसर पर राज्यमंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन, हरिशचंद्र श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित और हिमांशु दुबे मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed