फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukesh and Piyush in the final

Lucknow News: मुकेश और पीयूष फाइनल में

Fri, 19 Dec 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mukesh and Piyush in the final
केडी सिंह बाबू स्टे​डियम में राज्य सीनियर बाॅ​​​क्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबले में ​​भिड़ते ​खिल
लखनऊ। लखनऊ के मुकेश और पीयूष ने राज्य सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्रमश: 47-50 किग्रा और 50-55 किग्रा के फाइनल प्रवेश किया। मुकेश ने कानपुर के समीर उल हक और पीयूष पटेल ने मेरठ के पीयूष तोमर को हराया।
विज्ञापन


केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सभी भारवर्गाें के सेमीफाइनल खेले गए। 47-50 किग्रा के दूसरे सेमीफाइनल में प्रयागराज के अंकित पाल ने वाराणसी के ऋषि सिंह और 50-55 किग्रा के दूसरे सेमीफाइनल में आगरा के मनीष राठौर ने बरेली के हिमांशु पाठक को मात दी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के 55-60 किग्रा भारवर्ग के पहले सेमीफाइनल में आगरा के करन ने मिर्जापुर के अजीत पांडेय और दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी के मो. फैज ने बरेली के दीपक कुमार को हराया, जबकि 60 किग्रा भारवर्ग में देवीपाटन मंडल के अभिषेक यादव ने आगरा के सुमित सिंह ठाकरे और मेरठ के अभिनव तोमर ने सहारनपुर के लक्ष्य कुमार को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 65-70 किग्रा भारवर्ग के पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर के विकास चौहान ने सहारनपुर के तेजस और दूसरे सेमीफाइनल में आगरा के अमन राठौर ने मेरठ के विशाल तोमर को पराजित किया, जबकि 70-75 किग्रा भारवर्ग में झांसी के शाशा उल हक ने तालिक खान और सहारनपुर के विनीत चौधरी ने कानपुर के कार्तिक को मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।


इससे पहले बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मुकाबलों का शुभारंभ कराया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य सीनियर बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबले में भिड़ते खिल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य सीनियर बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबले में भिड़ते खिल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य सीनियर बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबले में भिड़ते खिल

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य सीनियर बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के मुकाबले में भिड़ते खिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed