फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muharram's Tabruk will be distributed in earthen pots from the royal kitchen of Awadh

Lucknow News: अवध की शाही रसोई से मिट्टी के बर्तन में बंटेगा मुहर्रम का तर्बरुक

Wed, 25 Jun 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Muharram's Tabruk will be distributed in earthen pots from the royal kitchen of Awadh
लखनऊ। अवध की शाही रसोई से नवाबीन-ए-अवध के वंशजों सहित सैकड़ों परिवारों को मिट्टी के बर्तन में तबर्रुक बांटा जाएगा। मजलिसों में शामिल होने वाले करीब 10 हजार से ज्यादा अजादारों को बंटने वाला तबर्रुक भी शाही रसोई में तैयार होगा। मुहर्रम के तबर्रुक, जुलूस और मजलिसों के लिए हुसैनाबाद ट्रस्ट ने 47 लाख रूपये का बजट तय किया है।
विज्ञापन


हुसैनाबाद ट्रस्ट के प्रभारी कार्यालय अधीक्षक हबीबुल हसन ने बताया कि मुहर्रम के लिए 47 लाख रूपये का बजट तय किया गया है। इस बजट में मुहर्रम का तबर्रुक, ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाली मजलिसें व उसका तबर्रुक, मोम की जरीह का शाही जुलूस, मेहंदी का जुलूस व सजावट का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


बाकरखानी के साथ मिट्टी की हांडी में मिलेगा तबर्रुक

हुसैनाबाद ट्रस्ट मुहर्रम के नौ दिनों तक अपने अधीन आने वाले इमामबाड़ों में मजलिसों का आयोजन भी कराता है। ट्रस्ट की ओर से मजलिस के बाद शीरमाल बांटी जाएगी। पहली से नौ मुहर्रम तक लगातार छोटे इमामबाड़े व शाहजनफ से मिटटी के बर्तन में दाल रोटी व सालन रोटी बांटी जाएगी। अवध के नवाबों के वंशजों के 325 परिवारों को खमीरी रोटी के साथ मिट्टी की हांडी में सालन, एक बाकरखानी बांटी जाएगी। इसके अलावा 10 मुहर्रम को यौम-ए-आशूर के दिन फाकाशिकनी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट की ओर से कहां बंटेगा तबर्रुक

बड़ा इमामबाड़ा : 2000 पैकेट

छोटा इमामबाड़ा : 2000 पैकेट

इमामबाड़ा शाहनजफ : 2000 पैकेट

गारवाली कर्बला : 1500 पैकेट

रौजा ए काजमैन : 1000 पैकेट

इमामबाड़ा आगा अबू साहब : 1000 पैकेट

मकबरा सआदत अली खां : 500 पैकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed