{"_id":"644ecf196d15a71cde0c39a4","slug":"mtec-ai-syber-security-course-with-job-lucknow-news-c-13-lko1027-209997-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौकरी करते हुए लविवि से करें एमटेक एआई, साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौकरी करते हुए लविवि से करें एमटेक एआई, साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नौकरी, रोजगार या अन्य कोर्स की पढ़ाई करने वालों को लखनऊ विश्वविद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और साइबर सिक्योरिटी में एमटेक की डिग्री हासिल करने का मौका देगा। विवि में एमटेक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई भी होगी। आने वाले सत्र से चलने वाले इन दोनों पाठ्यक्रमों में 20-20 सीटें होंगी। छह सेमेस्टर का यह पाठ्यक्रम पार्टटाइम कोर्स के रूप में चलेगा। लविवि में अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के डीन प्रो. एके सिंह बताया कि एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सायबर सिक्योरिटी की काफी मांग है। इसे देखते हुए तय किया गया कि इनके कोर्स चलाए जाएं। शाम छह से नौ बजे के बीच इनकी कक्षाएं चलेंगी। सप्ताह में तीन दिन कक्षाएं चलाने के साथ ही रविवार को भी पढ़ाई कराई जाएगी।
एमटेक की 60 सीटें बढ़ेंगी
प्रो. सिंह ने बताया कि एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पाठ्यक्रम की मांग ज्यादा होने से इनकी सीटें संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत अब सत्र 2023-24 से 60 के जगह 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
एमटेक की 60 सीटें बढ़ेंगी
प्रो. सिंह ने बताया कि एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पाठ्यक्रम की मांग ज्यादा होने से इनकी सीटें संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत अब सत्र 2023-24 से 60 के जगह 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन