फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   msc chemistry in national pg college

Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज शुरू करेगा एमएससी केमिस्ट्री

Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
msc chemistry in national pg college
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज अपने यहां एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई शुरू करेगा। मंगलवार को हुई विभागाध्यक्षों की बैठक में विभाग को इसका कॅरिकुलम तैयार करके, जल्द अप्रूवल कराने व अन्य आवश्यक तैयारियों को पूरा करने को कहा गया है। ताकि सत्र 2023-24 से इसे शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही गणित व सांख्यिकी विभाग में एक-एक लैब खोलने का निर्णय लिया गया। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनईपी 2020 के अंतर्गत बीए, बीकॉम व बीएससी द्वितीय सेमेस्टर में वोकेशनल/स्किल डवलपमेंट कोर्स की कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया। इसमें तय किया गया कि विद्यार्थी ने पहले सेमेस्टर में जो पढ़ा है, दूसरे में या तो उसका एडवांस कोर्स पढ़ें या कोई और चयनित करें। इसके लिए 25 जनवरी तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने बताया कि बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विभाग अपना प्लेसमेंट व एल्युमिनाई सेल गठित करे। जो सेंट्रल सेल से संपर्क में रहकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करे। इसी क्रम में कॉलेज की कल्चरल व लिटरेरी क्लब की ओर से अंतर महाविद्यालीय प्रतियोगिता का आयोजन मार्च में कराने की जानकारी दी गई। इसमें सभी विभाग शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कॉलेज स्तर पर मेजर व माइनर प्रोजेक्ट के लिए आवेदन की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाएं 10 बजे से, बीसीए का परिणाम जारी
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुए बुधवार से कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रो. सिंह ने बताया कि दिसंबर में हुई विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के क्रम में मंगलवार को बीसीए तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed