फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP women sports from today, preparations complete

Lucknow News: सांसद महिला खेलकूद आज से, तैयारियां पूरी

Sat, 24 Feb 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
MP women sports from today, preparations complete
नसीराबाद (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी की ओर से विकास क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तरीय सांसद महिला खेलकूद प्रतियोगिता 25 और 26 फरवरी को आयोजित होगी। पहले दिन रविवार को चार न्याय पंचायतों में प्रतियोगिता होगी तो दूसरे दिन सोमवार को तीन न्याय पंचायतों में खेलकूद कराए जाएंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

छतोह विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत नसीराबाद, परैया नमकसार, छतोह और भुआलपुर सिसनी में रविवार को प्रतियोगिता होगी। दो श्रेणियों में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रथम श्रेणी में 16 से 30 वर्ष की महिलाओं के लिए रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और रस्सी कूद मुकाबला होगा। द्वितीय श्रेणी में 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भाग लेंगी, जिनके बीच रस्साकसी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, नींबू दौड़, बैलून दौड़ और पैदल चाल स्पर्धा कराई जाएगी। खेलकूद में भाग लेने वाली महिलाओं के पंजीकरण करा लिए गए हैं। प्रतियोगिता स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

उत्थान सेवा संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि रविवार को चार न्याय पंचायतों में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। बाकी तीन न्याय पंचायतों में सोमवार को प्रतियोगिता होगी। नसीराबाद के रामलीला मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता की जिम्मेदारी राजेश मौर्य को मिली है। परैया नमकसार के एमए जीनियस पब्लिक स्कूल बभनपुर में अगमचंद्र मौर्य, छतोह के ब्लॉक मोड़ स्थित मैदान में अंशुमान सिंह और भुआालपुर सिसनी के सावित्री समाजवादी बालिका विद्यालय मेंहदीगंज में सुनील कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed