{"_id":"5ee4f6618ebc3e433b73567e","slug":"mp-governor-lalji-tandon-admitted-in-medanta-hospital-lucknow-due-to-ill-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन मेदांता में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन मेदांता में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत
Sun, 14 Jun 2020 12:03 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
लालजी टंडन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत शनिवार (13 जून) को अचानक खराब हो गई। वह राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि राज्यपाल टंडन को बुखार आ रहा था। इस कारण उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टंडन की ब्लड टेस्ट समेत अन्य जांचें भी कराई गई हैं। इस दौरान यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआइ) लगा रहा। इसी वजह से बुखार की समस्या बनी हुई है। मॉनिटरिंग के लिए उन्हें आइसीयू में रखा गया है। हालत में सुधार आ रहा है। उन्हें एक-दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन छुट्टी मनाने लखनऊ आए हैं। यहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे लखनऊ के सांसद रह चुके हैं। टंडन भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नजदीकी लोगों में शुमार किए जाते हैं।
विज्ञापन