फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP Chandrashekhar meets to SP leader Azam Khan in Sitapur jail.

UP: आजम खां से एक घंटे तक फांसीघर में मिले सांसद चंद्रशेखर, बोले- उन्हें छोटे-छोटे मामलों में बड़ी सजा दी गई

Thu, 21 Nov 2024 12:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीतापुर जेल में सपा नेता आजम खां से मुलाकात के बाद कहा कि उन्हें छोटे-छोटे मामलों में बड़ी सजा दी गई। मेरा उनसे पारिवारिक रिश्ता है।

विज्ञापन
MP Chandrashekhar meets to SP leader Azam Khan in Sitapur jail.
सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को सीतापुर जिला कारागार में सजायाफ्ता सपा नेता आजम खां से एक घण्टे से अधिक समय तक मुलाकात की। वह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जिला कारागार के अंदर गए और करीब एक घण्टे 10 मिनट बाद बाहर आये। उन्होंने आजम खां से उनके स्वास्थ्य व अन्य विषयों पर बात की। इस दौरान जिला कारागार के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


जिला कारागार से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद दो बार आजम खां से मिलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। आज प्रयास किया तो सफल हो गया। काफी लंबी बात हुई। मेरा उनका राजनीति से अलग एक करीबी पारिवारिक रिश्ता है। मैं उनके मामलों को भी देख रहा हूं। जिस तरह से बकरी चोरी कराने में दस साल की सजा हुई। छोटे छोटे मामलों में बड़ी-बड़ी सजा हुई। जिस जज ने निर्दोष करार दिया उनका ट्रांसफर हो गया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: दलित वोट बनेंगे निर्णायक, लड़ाई से बाहर दिखी बसपा, इस तरह के आ सकते हैं चुनावी नतीजे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में कोहरे का कहर, कई जिलों में दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच, गिरा न्यूनतम तापमान भी, ये हैं पूर्वानुमान


सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि कहा कि मैं उनसे फांसी घर मे मिला। मेरा यह विश्वास है कि यह परेशानी के बादल जल्द छट जाएंगे। अगर मुझे किसी राजनीतिक नफा नुकसान की चिंता होती तो चुनाव से पहले आता। कहीं न कहीं चुनाव में बड़ा परिवर्तन हो जाता लेकिन मैं इसलिए चुनाव के बाद आया हूं कि ये मेरा रिश्ता परिवारिक रिश्ता है। जब मेरे ऊपर गोली चली तो बीमारी के बावजूद वो मेरे पास आये और साथ दिया। उन्होंने मेरे लिए अपनी पार्टी में भी लड़ाई लड़ी।

उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिज्ञों से गुजारिश है कि राजनीति में वैचारिक विरोध हो सकता है लेकिन कुछ समय से यह देखा गया है कि अपने राजनीतिक विरोधियों को सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर ठिकाने लगाया जा रहा है। यह ठीक बात नहीं है। अगर आप कुछ अन्याय करोगे तो आने वाले समय मे आपको भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कहा कि अंदर आजम खां की हालत ठीक नहीं है। उनकी आंख में इंफेक्शन है। उनकी सही देखभाल होनी चाहिए। बताया कि आजम खां ने कहा कि हम बदले में नहीं बदलाव में विश्वास रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed