{"_id":"6943f55ac08952b6940ac302","slug":"moving-car-caught-fire-in-lucknow-driver-saved-his-life-by-jumping-out-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चलती कार में लगी आग.... धू-धूकर जली, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चलती कार में लगी आग.... धू-धूकर जली, चालक ने कूदकर बचाई जान
Thu, 18 Dec 2025 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:06 PM IST
सार
राजधानी में चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते धू-धूकर जल गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर चलती कार में आग लग गई। किसी तरह से चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
तेलीबाग के सुभानीखेड़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर खुर्रम आसिफ ने बताया कि चालक कलीम उनके बेटे को साउथ सिटी स्थित मिनेलियम स्कूल छोड़ने गया था। दोपहर करीब 1 :30 चालक जब लौट रहा था, तब साउथ सिटी के पास उसे बोनट से धुआं निकलता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
इससे कलीम घबरा गया और कार सड़क किनारे लगाने लगा। तभी आग की लपटें उठने लगीं। किसी तरह से उसने जान बचाई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर, वे बुझा नहीं सके।
विज्ञापन
इस बीच एफएसओ पीजीआई मामचंद्र बडगूजर एक गाड़ी और टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। चालक ने घटना की जानकारी मालिक खुर्रम आसिफ को दी। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि पेट्रोल कार है। एफएसओ ने बताया कि आशंका है कि बोनट में किसी तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन