फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   motor vehicle inspectors are engaged in files instead of checking vehicles

Lucknow News: वाहनों की तकनीकी जांच करने वाले एमवीआई फाइलों में उलझे

Mon, 30 Jun 2025 04:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 04:16 PM IST
विज्ञापन
motor vehicle inspectors are engaged in files instead of checking vehicles

विज्ञापन

आदेश जारी, तीन महीने बाद भी नहीं बली आईडी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षकों (आरआई) को मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) बना दिया गया है। उन्हें वाहनों की चेकिंग के आदेश भी जारी हो चुके हैं। लेकिन तीन महीने बाद भी उनकी आईडी नहीं बन सकी है। इससे एमवीआई अभी भी आरटीओ में फिटनेस व लाइसेंस की फाइलों में उलझे हुए हैं।

वाहनों की चेकिंग करने वाले सभी प्रवर्तन अफसरों की एक आईडी वनाई जाती है। इस पर वे गाडियों का चालान, सीज व जुर्माने का विवरण भरते हैं। यह पूरा ब्यौरा परिवहन विभाग के मुख्यालय को भेजा जा है। आइडी के बिना प्रवर्तन की टीम फील्ड पर नहीं जा सकती है। यह आईडी अब एमवीआई के सड़क पर उतरने में बाधा बनी हुई है। विभाग की ओर से उन्हें गाड़ी भी नहीं उपलब्ध कराई जा सकी है, जिससे सड दुर्घटनाओं को रोकने में एमवीआई की मदद नहीं मिल पा रही है। आरआई को एमवीआई बनाया जा चुका है। आरटीओ में दो आरआई प्रशांत कुमार व विष्णु कुमार हैं, जिन्हें एमवीआई बना दिया गया है। एमवीआई बनाने के पीछे यह उद्देश्य था कि वाहनों की तकनीकी जांच हो सकेगी। लेकिन आईडी व वाहन नहीं होने के चलते उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में एमवीआई के होने से सड़क हादसों को रोकने में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं।
विज्ञापन


मोहनलालगंज वस हादसे में दिखी थी क्षमता

बीती मई में मोहनलालगंज में एसी बस में आग लग गई थी। जांच के लिए आरटीओ में तैनात एमवीआई विष्णु कुमार को भेजा गया था। मात्र पंद्रह मिलट में वस की तकनीकी जांच हो गई थी। बस मानकों पर फिट नहीं थी। इमरजेंसी गेट लॉक था. डिजाइन से छेडछाड की गई थी। ऐसे में एमवीआई को अगर सड़क पर जांच के लिए उतारा जाएगा तो वाहनों की तकनीकी जांच होगी, जिससे हादसे रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नहीं बनी आईडी

I

परिवहन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि प्रदेश के सभी विभागों में ट्रांसफर सत्र कुछ दिन पहले ही समाप्त हुआ है। ट्रांसफरों के चलते ही एमवीआई की आइडी बनने में देरी हुई है। अव स्थिति स्पष्ट हो गई है. ऐसे में आईडी बनने के रास्ते साफ होते दिख रहे हैं। परिवहन आयुक्त वीएन सिंह ने बताया कि इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। सभी की स्थिति की रिपोर्ट मांगकर कारवाड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed