Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motor vehicle challans will be settled in a special Lok Adalat today.

Lucknow News: आज विशेष लोक अदालत में निस्तारित होंगे मोटर वाहन चालान

Sat, 28 Nov 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Motor vehicle challans will be settled in a special Lok Adalat today.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कटने के बाद उसके निस्तारण के लिए भटक रहे वाहन स्वामियों को शनिवार को राहत मिल सकती है। लंबित चालान और यातायात संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


लोक अदालत में वाहन स्वामी अपने लंबित चालानों का निस्तारण करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा के मूल दस्तावेज, चालान की प्रति और वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनाली पुनिया ने बताया कि विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत न्यायालयों में लंबित शमनीय चालानों और यातायात संबंधी वादों का निस्तारण किया जाएगा। वहीं, 12 दिसंबर को होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में भी विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रचार के लिए वाहन को दिखाई गई झंडी
विशेष लोक अदालत और 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह ने न्यायालय परिसर से पीआरवी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले की सभी तहसीलों और दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देगी। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने नागरिकों और वाहन स्वामियों से अपील की कि वे लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराएं। कार्यक्रम में अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रकाश तिवारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed