फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 04 Jul 2026 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
ट्रक की चपेट में आया धीरज। 
मोहनलालगंज। क्षेत्र में शुक्रवार शाम फुलवरिया मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। उसका चचेरा साला घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, पर पुलिस ने शांत करा दिया। ट्रक कब्जे में लेने के साथ आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

बिजनौर इलाके के मुल्लाहीखेड़ा गांव में धीरज राजपूत (26) पत्नी सुषमा व बेटियों पीहू, गुंजन के साथ रहते थे। धीरज अबूधाबी में काम करते थे और एक माह पहले ही घर आए थे। शनिवार को उनकी वापसी की फ्लाइट थी। शुक्रवार सुबह धीरज चचेरे साले नगराम के औरंगाबाद के अनिल के साथ बाइक से बहन नीलम के घर गए थे। शाम पांच बजे दोनों लौट रहे थे। बाइक धीरज चला रहे थे।
विज्ञापन

फुलवरिया मोड़ पर अचानक उन्होंने बाइक मोड़ दी। इस दौरान रायबरेली जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी टक्कर। धीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पीटना शुरू कर दिया। फोर्स के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर रामबाबू ने लोगों को शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक से पूछताछ जारी है। घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

ट्रक की चपेट में आया धीरज। 

ट्रक की चपेट में आया धीरज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed