फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motiabind surgery held with feko method in Thakurganj hospital

Lucknow News: ठाकुरगंज अस्पताल में मोतियाबिंद का इलाज अब आसान, फेको विधि से हुई पहली सर्जरी

Mon, 07 Apr 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Motiabind surgery held with feko method in Thakurganj hospital
लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में माेतियाबिंद के ऑपरेशन फेको विधि से शुरू हो गए हैं। अभी तक यहां चीरा लगाकर ऑपरेशन होते थे। अस्पताल को मिली नई मशीन से पहली सर्जरी हुई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अब पहले से भी सुरक्षित तरीके से आंख की सर्जरी संभव हुई है। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय 150 बेड की क्षमता का अस्पताल है। हर दिन ओपीडी में करीब डेढ़ से दाे हजार मरीज आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सीएसआर फंड से करीब आठ लाख रुपये की फेको मशीन बीते माह मिली थी। अभी तक अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी सामान्य रूप से होती है। इसमें आंख में चीरा लगाकर सर्जरी होती थी।
विज्ञापन

डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन की इस विधि में आंख में महज 2.8 एमएम का एक बारीक छेद किया जाता है। इसके माध्यम से सफेद मोतिया को आंख के अंदर ही घोल दिया जाता है। जिसके बाद फोल्डेबल लेंस को आंख के अंदर प्रत्यारोपित कर दिया जाता है। बताया फेको विधि से एक मरीज की सर्जरी भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed